लखनऊ

Monkey Pox : मंकी पॉक्‍स पर यूपी में अलर्ट जिला अस्‍पतालों को एडवाइजरी, एयरपोर्ट-रेलवे स्‍टेशनों की निगरानी के आदेश

Monkey Pox Alert भारत में मंकी पॉक्‍स दूसरा मामला मिलने के बाद यूपी का स्‍वास्‍थ्‍य महकमा अलर्ट हो गया है। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहाकि, जिला अस्‍पतालों में निगरानी की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2022, 5:23 PM IST
मंकी पॉक्‍स पर यूपी में अलर्ट, जिला अस्‍पतालों को एडवाइजरी, एयरपोर्ट-रेलवे स्‍टेशनों की निगरानी के आदेश
मंकी पॉक्‍स पर यूपी में अलर्ट, जिला अस्‍पतालों को एडवाइजरी, एयरपोर्ट-रेलवे स्‍टेशनों की निगरानी के आदेश

भारत में मंकी पॉक्‍स दूसरा मामला मिलने के बाद यूपी का स्‍वास्‍थ्‍य महकमा अलर्ट हो गया है। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहाकि, जिला अस्‍पतालों में निगरानी की जा रही है। हवाई अड्डों और रेलवे स्‍टेशनों की भी निगरानी की जाएगी। सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके पहले मई और जून महीने में भी यूपी सरकार ने मंकी पॉक्‍स को लेकर अलर्ट जारी किया था। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि अभी तक 29 देशों में मंकी पॉक्‍स के एक हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं।

मंकी पॉक्‍स के मरीजों की तत्‍काल सूचना

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि, यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला अस्‍पतालों में निगरानी की जा रही है। पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है यदि कोई मरीज मंकी पॉक्‍स के लक्षणों के साथ मिलता है तो उसके बारे में तत्‍काल सूचना दी जाए।

जागरूक करने का आदेश

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में भी वार्ड बनाने और तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीज मिलते ही उसे तत्‍काल भर्ती करके इलाज किया जा सके। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के वरिष्‍ठ अधिकारियों को मंकी पॉक्‍स के लक्षणों, बचाव और इलाज के बारे में आम लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया है।

Published on: