6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GST : सावन के पहले सोमवार को लगा जोर का झटका, यूपी में दूध के बढ़े दाम से भौचक्क हुई जनता

GST Extended सरकार प्री-पैक फूड आइटम जैसे दूध, प्रोडक्ट-दही, लस्सी, पनीर और छाछ प्रोडक्टस पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी वसूलेगी। साफ है कि फुल क्रीम दूध में आज से करीब 3 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। अब दूध 60 नहीं 63 रुपए प्रति किलो मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Jul 2022, 6:17 PM IST

GST : सावन के पहले सोमवार को लगा जोर का झटका, यूपी में दूध के बढ़े दाम से भौचक्क हुई जनता

GST : सावन के पहले सोमवार को लगा जोर का झटका, यूपी में दूध के बढ़े दाम से भौचक्क हुई जनता

मां मायूस है। सोच रही है कि पप्पू को तो दूध बहुत पसंद है। बिना दूध के वह भड़क जाता है। बाजार में इस वक्त 60 रुपए किलोग्राम दूध मिल रहा है। और आज सावन का पहला सोमवार है, आज से आम जनता को महंगाई एक और चपत लगी है। सरकार प्री-पैक फूड आइटम जैसे दूध, प्रोडक्ट-दही, लस्सी, पनीर और छाछ प्रोडक्टस पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी वसूलेगी। साफ है कि फुल क्रीम दूध में आज से करीब 3 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। अब दूध 60 नहीं 63 रुपए प्रति किलो मिलेगा। बात यहीं खत्म नहीं हो रही है दूध ही नहीं दही, पनीर, लस्सी और छाछ कीमतें बढ़ गईं हैं। अब पप्पू की मां सोच रही है क्या करूं, दूध कम कर दूं क्या। जी, आज यूपी के शहर और गांव सब जगह एक ही चर्चा है कि, दूध दही के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ने जीएसटी बढ़कर अच्छा नहीं किया।

काशी में भी बढ़े दूध के दाम

नोएडा से करीब 800 किमी दूर काशी में सावन के पहले सोमवार के लिए भगवान शंकर को दूध चढ़ाने के लिए जैसे ही रामशरण पांडे ने दुकान से दूध का पैकेट लिया तो और दुकानदार महेश्वर ने कहा भइया 11 रुपए भईल तो पांडे जी नाराज हो गए। कहा, कब से महंगा हो गया भाई। भइया आज से। सरकार ने जीएसटी बढ़ा दी है। बस रामशरण पांडे मुंह फुलाकर बड़बड़ाते शिवालय चले गए।

यह भी पढ़ें - भाजपा सरकार को वरुण गांधी ने दिखाया आईना बोले, हम राहत के समय कर रहे आहत

राजधानी लखनऊ में नाराजगी

राजधानी लखनऊ में दूध के बढ़े रेट को देखकर आम जनता में नाराजगी देखी गई। सुबह-सुबह जब लोग दुकान से दूध का पैकेट लेने लगे तो दुकानदार ने बढ़ा रेट मांग लिया तो लोग चौंक गए। दुकानदार ने कहा, साहेब इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। आज से जीएसटी पांच फीसद बढ़ गया है तो दूध सहित सभी के रेट भी बढ़ गए है। राम नारायण साहू ने कहाकि, अब महंगाई बर्दाश्त नहीं है भाई। पैसा कहां से लाएं।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag Alert : मॉनसून अगले 24 घंटे में होगा एक्टिव, मौसम विभाग का पूरे यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट

हद हो गई है भाई - राजीव चौधरी

बात अब हम नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर की करें तो दूध के बढ़े दामों को लेकर चारों तरफ नाखुशी है। गरीब जनता में दूध—दही व अन्य सामग्रियों में तो नाराजगी है अमीर लोग भी इसे अच्छा नहीं मना रहे हैं। गृहणी परेशान है उनकी रसोई का समान लगातार महंगा होता जा रहा है। अब प्री-पैक फूड आइटम जैसे दूध, दही, लस्सी, पनीर और छाछ प्रोडक्टस महंगे हो गए हैं। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले राजीव चौधरी ने इस पर कहाकि,हद हो गई है भाई।