लखनऊ

एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

- लखनऊ के मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं लालजी टंडन- विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मध्य प्रदेश के राज्यपाल के स्वास्थ्य की कर रही है निगरानी
less than 1 minute read
Jul 05, 2020
एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

लखनऊ. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है लेकिन नियंत्रण में है। टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। डॉ. कपूर के मुताबिक, लालजी टंडन के फेफड़ों की स्थिति में भी सुधार हुआ है। मधुमेह और संक्रमण नियंत्रण में है। किडनी, लीवर और हार्ट पहले से बेहतर है, लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी में अभी उन्हें ट्रेकोस्ट्रामी के माध्यम से क्रिटिकल केयर वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

यूरीन में दिक्कत के साथ बुखार होने पर परिजनों ने लालजी टंडन को 11 जून को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आंतरिक रक्तस्राव के कारण उनका इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ा था। 30 जून से उनकी हालत गंभीर है। हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। लालजी टंडन की नाजुक हालत को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के अतिरिक्त राज्यपाल का कार्यभार देख रही हैं।

Published on:
05 Jul 2020 07:02 pm
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़