लखनऊ

यूपी में निकाय चुनाव लड़ेगी आप, प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बोले- जीतेंगे तो बनवाएंगे मोहल्ला क्लीनिक

गुजरात, हिमाचल और दिल्ली एमसीडी में चुनाव लड़ने के बाद आप अब यूपी निकाय चुनाव में लड़ेगी। प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया है।

2 min read
Dec 13, 2022

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। आप भ्रष्ट्राचार, शिक्षा और स्वास्थ्य मुद्दो पर चुनाव लड़ेगी। यूपी प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर महापौर, चेयरमैन और वार्डो के आरक्षण पर आपत्तियों पर जैसे ही निस्तारण होता है। उसके बाद पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के चयन पर काम शुरू कर देगी।

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी यूपी में बूछ स्तर पर संगठन को मजबूत करनी में जुटी है। सभी सीटों पर मजबूती से दावेदार उतारे जाएंगे। पार्टी का मुख्य मुद्दा सफाई होगा।

10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बनी आप

सोमवार को सांसद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम आदमी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी में बीजेपी ने 15 साल कब्जा जमाए हुए थी लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है। आप आदमी पार्टी गुजरात में 13% वोट पा करके राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसलिए यूपी के निकाय चुनाव में पार्टी को सफलता मिलेगी।

16 नगर निगमों में से 14 सीटों पर बीजेपी का है कब्जा

2017 में हुए निकाय चुनाव में बीजेपी ने 16 नगर निगमों में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मेरठ और अलीगढ़ बसपा के मेयर थे। वहीं प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल सपा का एक भी मेयर नहीं जीता था।

2022 विधानसभा चुनाव में जिस तरह बसपा की दुर्गति हुई है। उससे निकाय चुनाव में बसपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि निकाय चुनाव के समीकरण अलग है। बसपा हमेशा से दलितों के वोटरों को साथ में लेकर सोशल इंजीनियरिंग करती आई है लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा का फॉर्मूला फेल चुका है।

Updated on:
13 Dec 2022 03:08 pm
Published on:
13 Dec 2022 03:07 pm
Also Read
View All