7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओपी राजभर बोले- सपा से लोग नफरत करते हैं, सत्ता में आने में लगेंगे 10 साल

सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने दावा किया है कि 1 हफ्तों में प्रसपा के दर्जन भर नेता मेरी पार्टी ज्वाइन करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Dec 13, 2022

op_rajbhar.jpg

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को अंबेडकरनगर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश और शिवपाल के साथ आने से कुछ नहीं होगा। लोग सपा के गुंडागर्दी की वजह से नफरत कर रहे हैं। इसलिए उन्हें सत्ता में आने के लिए 10 साल लगेगा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री दानिश अंसारी ने ओवैसी पर निशाना साधा, बोले- मुस्लिम अब हो गया है जागरूक

शिवपाल और अखिलेश के साथ आने पर क्या बोले राजभर?

ओपी राजभर ने सपा में प्रसपा का विलय होने पर कहा कि ये तो अखिलेश यादव बता सकते हैं कि दोनों नेताओं के साथ आने से संगठन मजबूत होगा कि नहीं। सपा से उबे हुए नाराज और नाखुश लोग प्रसपा में गए थे लेकिन प्रसपा का नेता ही सपा में चला गया। जहां से लोग नाराज थे।

सहानुभूति में जीती डिंपल यादव

ओपी राजभर ने कहा कि मैनपुरी में डिंपल यादव सिंपैथी में चुनाव जीती हैं। मैनपुरी की जनता ने पांच साल के लिए मुलायम सिंह यादव को वोट दिया था लेकिन बीच में नेताजी का निधन हो गया। जिसका श्रेय डिंपल यादव को मिला। चुनाव में सहानुभूति की लहर चल रही थी। जनता ने नेता जी को श्रद्धाजंलि देने के लिए उनके पक्ष में वोट किया।

यह भी पढ़ें: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं हुई सुनवाई