लखनऊ

माफिया मुख्तार अंसारी के साम्राज्य पर योगी सरकार का शिकंजा, मां के नाम खरीदी गई 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का शिकंजा बढ़ता जा रहा है।
less than 1 minute read
Jun 11, 2021
mukhtar ansari property worth rs 24 crores attached by administration
mukhtar ansari property worth rs 24 crores attached by administration

लखनऊ. बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर एक और चोट की है। योगी सरकार ने बीते बुधवार को मुख्तार की एक और अवैध संपत्ति को कुर्क किया है। करीब 78 करोड़ की संपत्ति अब तक कुर्क की जा चुकी है।

24 करोड़ प्रॉपर्टी की कीमत

दरअसल, मऊ में दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरे के पास मुख्तार के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर एक अवैध संपत्ति दर्ज है। पिछले कुछ दिनों में मऊ प्रशासन ने आईएस-191 पर कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को कुर्क किया। यह संपत्ति 8880 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है। संपत्ति की कीमत जिला प्रशासन के मुताबिक 24 करोड़ रुपये है। यह प्रॉपर्टी मुख्तार अपनी मां के नाम पर खरीदी थी। इसके बाद मुख्तार ने इस संपत्ति को अपने बेटों के नाम पर दर्ज करवा दिया था।

Updated on:
11 Jun 2021 10:41 am
Published on:
11 Jun 2021 10:41 am