लखनऊ

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, शिवपाल और डिंपल मौजूद

Mulayam Singh Yadav को तबीयत बिगड़ने के चलते मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2020, 8:25 AM IST
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, शिवपाल और डिंपल मौजूद
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, शिवपाल और डिंपल मौजूद

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में मुलायम के साथ उनके छोटे भाई व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और उनकी बहू व अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मौजूद है। डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव का चेकअप कर रही है। हालांकि मुलायम सिंह को क्या परेशानी है, अभी इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं।

आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता को भी बीती 5 जुलाई को पेट दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी उनका यहीं इलाज चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा