Municipal Elections:उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी हुई हैं। दिन चढ़ने के बाद भीड़ और बढ़ने की संभावना है। राज्य में कुल 5405 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Municipal Elections:उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है।राज्य के सौ नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार देर रात तक मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उत्तराखंड में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बूथों की संख्या 3394 है। राज्य के विभिन्न निकायों के लिए कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मेयर पद पर 72, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 445 जबकि पार्षद और सदस्य के पदों पर 4888 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रदेशभर में निकाय चुनाव मतदाता सूची में कुल 30.29 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान के लिए बूथों पर कतारें लगी हुई हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे के बाद कतारों में लगे वोटरों को भी मतदान का अवसर दिया जाएगा।
हल्द्वानी और अल्मोड़ा में चुनाव के दौरान कांग्रेसियों ने शराब पकड़ने का दावा किया है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। कल हल्द्वानी में भाजपा का स्टीकर लगी कार में शराब पकड़ी गई। इधर अल्मोड़ा में भी कांग्रेसियों ने शराब पकड़ी थी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा चुनाव में शराब और पैसा बांटने का काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इन प्रकरणों को कांग्रेस की साजिश बताया है।