30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: ‘BJP का पतन शुरू हो गया है, अखिलेश यादव होंगे यूपी के CM’, बोले- सपा विधायक संदीप सिंह पटेल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा विधायक संदीप सिंह पटेल ने सभी उम्मीदवारों की जीत का दावा किया, वहीं अखिलेश यादव ने लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होने की बात कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Sep 30, 2026

up-rajya-sabha-election-akhilesh-yadav-sandeep-singh-patel-sp-bjp

सपा विधायक संदीप सिंह पटेल। फोटो-IANS

UP Politics:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। समाजवादी पार्टी के विधायक संदीप सिंह पटेल ने दावा किया कि पार्टी के सभी उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय जनता पार्टी कमजोर होगी और पार्टी में टूट की स्थिति आएगी। संदीप सिंह पटेल ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादवमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने लोकतंत्र और चुनाव को लेकर उठाए सवाल

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पिछली बार यदि BJP ने कथित तौर पर बेईमानी नहीं की होती, तो समाजवादी पार्टी के 3 नेता राज्यसभा पहुंचते। उनका यह बयान राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आया है।

क्या बोले सपा विधायक राम अचल राजभर?

वहीं, सपा विधायक राम अचल राजभर ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 कैंडिडेट फाइनल कर दिए हैं, आज उनका नामांकन है। जहां तक तीसरे का मामला है, तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसको फाइनल करेंगे, उनका भी नामांकन होगा। हम लोग जीत के लिए आश्वस्त हैं। इसलिए आश्वस्त हैं कि आज भारतीय जनता पार्टी से उनके ही लोग ऊब गए हैं, आम जनता ऊब गई है।''

क्या बोले सपा विधायक अतुल प्रधान

इसके अलावा सपा विधायक अतुल प्रधान ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "जो भी प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के लड़ेंगे, वो जीतेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो दिशानिर्देश मिलेगा, हम उस पर काम करेंगे।"

राज्यसभा चुनाव को लेकर SP पर किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देने के दावे पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरप्राइज BJP की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की। राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में केशव प्रसाद मौर्य का यह दावा सामने आया है।

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग और EVM को जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव हारते हैं तो वे हार का ठीकरा चुनाव आयोग और EVM पर फोड़ते हैं, जबकि जीत मिलने पर इसे BJP की लोकप्रियता में कमी से जोड़ते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता इस तरह की राजनीति का जवाब देगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के लिए 'भानुमति का कुनबा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसके बिखराव का दावा किया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग