लखनऊ

मुन्ना बजरंगी की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुए कई बड़े खुलासे

मुन्ना बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं।

2 min read
Jul 11, 2018
lucknow
मुन्ना बजरंगी की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुए कई बड़े खुलासे

लखनऊ. मुन्ना बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है की मुन्ना बजरंगी के सिर और सीने से सटा कर गोली मारी गई है। मौत के बाद कोई गोली नहीं मारी गई है। गोली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्लांड मर्डर की ओर भी इशारा कर रही है।

पत्नी ने जताई थी हत्या की आशंका

मुन्ना बजरंगी के परिजनों ने इस मामले में शासन प्रशासन के अलावा पूर्व सांसद धनंजय सिंह और कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी सीमा सिंह ने 10 दिन पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि जेल के अंदर इस तरह की साजिश पहले से ही की जा रही थी इसलिए पुलिस प्रशासन की जांच पर उनका भरोसा नहीं है। मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।


क्यों चुनी गई बागपत जेल

मुन्ना बजरंगी मर्डर केस में यह बात बार बार सवाल खड़ा कर रही है कि क़त्ल के लिए बागपत जेल ही क्यों चुनी गई, जहाँ एक भी कैमरे नहीं थे। साथ ही स्टाफ भी कम था जिससे आसानी से कोई भी साजिश रची जा सकती है। जेल के अंदर असलहा भी बड़ी आसानी से पहुंचाया जा सकता है। बता दें की मुन्ना बजरंगी के लिए जिस सुनील राठी को जिम्मेदारी दी गई थी उसका बागपत में साम्राज्य फैला हुआ है।


दो फोटो हुई वायरल

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुनील राठी व उसके साथियों ने ना केवल जश्न मनाया बल्कि उसकी लाश पर भी गोलियां बरसाई थी, जिसकी दो अलग-अलग फोटो वायरल हुई है। यह दोनों फोटो जेल से वायरल की गई हैं। एक फोटो में बजरंगी के मात्र सिर में गोली लगी है और उसका शरीर मृत पड़ा हुआ है।

बजरंगी के गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

बागपत से मुन्ना बजरंगी का शव आने से पहले ही उसके गांव से लेकर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। जौनपुर स्थित उसके गांव पूरे दयाल के स्थानीय बाजार में भी पुलिस वाले तैनात रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान दिखाई पड़े।

एडीजी कारागार चंद्रप्रकाश ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। डीआईजी और जेल अधीक्षक से घटना की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने नामजद हत्यारोपी सुनील राठी से भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि हत्या की जांच बागपत पुलिस कर रही है जबकि डीआईजी जेल कारागार मे हथियार पहुंचाने की जांच कर रहे हैं। एडीजी कारगार चंद्रप्रकाश मंगलवार दोपहर बागपत जिला जेल पहुंचे। सबसे पहले वहां पहुंच कर उन्होंने मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी कुख्यात बदमाश सुनील राशि से घंटो तक पूछताछ की।

Published on:
11 Jul 2018 10:15 am