लखनऊ

मुन्ना बजरंगी का भेजा उड़ाने के बाद खींची गई उसकी तस्वीर, और फिर उसका सीना किया गया गोलियों से छलनी, वायरल फोटो से बढ़ा बवाल

प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे के कई दबे राज अभी खुलना बाकी हैं...
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 6:38 PM IST
Munna Bajrangi Viral photo after murder in Baghpat Jail
मुन्ना बजरंगी का भेजा उड़ाने के बाद खींची गई उसकी तस्वीर, और फिर उसका सीना किया गया गोलियों से छलनी, वायरल फोटो से बढ़ा बवाल

लखनऊ. बागपत जिला जेल में हुई पूर्वांचल के माफिया डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। जिसके चलते कहीं न कहीं अब इस मामले में कई बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर मुन्ना बजरंगी की दो फोटो वायरल हो रही हैं जिसको देखकर अब लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उबार मार रहे हैं।

वायरल फोटो ने खड़े किए बड़े सवाल

मुन्ना बजरंगी की मौत के ठीक बाद की दो फोटो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो के चलते लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या इस मर्डर के पीछे के कई दबे राज अभी खुलना बाकी हैं। दरअसल मुन्ना बजरंगी की जो दो फोटो नायरल हो रही हैं वह दोनो तस्वीर मौत के ठीक बाद की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर में तो साफ दिख रहा है कि मुन्ना बजरंगी के सीने पर कोई गोली नहीं लगी है। वहीं अगर हम दूसरी फोटो पर गौर करें तो उसमें मुन्ना बजरंगी के सीने पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि क्या मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद फोटो खींची गई है और फिर उसके सीने को गोलियों से छलनी किया गया है। सोशल मीडिया पर ये दोनों फोटो वायरल होने के बाद निश्चित तौर पर ये एक ऐसा सवाल है तो हर किसी के गले में हड्डी बनता जा रहा है।

पत्नी सीमा ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को बेहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मुन्ना बजरंगी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवार के लोग मौजूद थे। मुन्ना बजरंगी के अंतिम संस्कार के बाद उसके परिजनों ने उसकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। आपको बता दें कि कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, माफिया से माननीय बने एमएलसी ब्रजेश सिंह, जौनपुर के पूर्व सासंद धनंजय सिंह समेत बीजेपी के तमाम नेताओं पर साजिशन हत्या करवाने का आरोप लगा चुकी हैं।

...इसलिए मैंने मुन्ना को मारा

आपको बता दें कि रंगदारी के एक मामले में मुन्ना बजरंगी को पेशी के लिए झांसी जेल से बागपत जेल शिफ्ट किया गया था। जबकि पेशी से ठीक पहले ही सोमवार सुबह कुख्यात सुनील राठी ने जेल परिसर में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के ठीक बाद आरोपी सुनील राठी ने पुलिस को बताया कि जेल में मुन्ना बजरंगी और उसके बीच विवाद हुआ था। सुनील राठी पुलिस को बताया कि मुन्ना और मेरे बीच बहस हो गई थी। मुन्ना मुझसे कह रहा था कि तुमने मेरी हत्या करने के लिए एक करोड़ की फिरौती ली है। इसी को लेकर हमारे बीच बहस काफी बढ़ गई और मुन्ना बजरंगी ने मेरे ऊपर पिस्टल तान दी। इसके बाद अपने बचाव में मैंने मुन्ना बजरंगी को लात मारकर गिरा दिया और गोली मारकर हत्या कर दी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप