मैनपुरी। बागवत जिला जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बड़ी वारदात हुई। यहां पर पुलिस के सामने ही जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रिवॉल्वर तान दी। पुलिस के सामने ही युवक के सीने में गोलियां दाग दीं गईं। हादसे के बात अफरा तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।