लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (23rd December 2021), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के दाम फिर गिरे, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (23rd December 2021) : उत्तर प्रदेश में इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत से ही लगातार सरसों के तेल के भाव में गिरावट देखी जा रही है। पिछले सप्ताह 18 दिसंबर को जहां यूपी में सरसों के तेल के भाव औसत 173 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं 23 दिसंबर गुरुवार को 163 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इस तरह तेल के भाव में 10 रुपये की रिकॉर्ड गिरावट हुई है।

2 min read
Dec 19, 2021

Mustard oil Rate Today (23rd December 2021) : उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव लगातार गिर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सरसों के तेल के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। 18 दिसंबर शुक्रवार को जहां यूपी में सरसों के तेल के भाव 173 रुपये प्रति लीटर के साथ बाजार बंद हुआ था। वहीं 20 दिसंबर साेमवार को बाजार खुलते ही सरसों के तेल के भाव 168 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे। जबकि गुरुवार को सरसों के तेल के रेट 163 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। इस तरह चार दिन में ही सरसों के तेल में 10 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट कुछ दिन के लिए है। आगे आने वाले दिनों में बाजार में फिर से सरसों के तेल के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल सरसों के तेल केे दाम घटने से लोगों ने राहत महसूस की है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (23rd December 2021) : कृषि विभाग का कहना है कि पिछले दिनों बिचौलिये और जमाखोरों की वजह से सरसों के तेल के रेट आसमान पर पहुंचे थे। जबकि पिछले वर्ष के मुकाबले यूपी में इस साल सरसों का उत्पादन करीबन दोगुना हुआ। बता दें कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव 200 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचे थे। हालांकि अब तेल के दाम में लगातार कमी आने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सरसों का तेल फिर से नए स्तर को छू सकता है। फिलहाल वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर के नीचे पहुंच चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सरसों के तेल के भाव में काफी अंतर दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को जहां बहराइच में सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे थे। वहीं गुरुवार को हमीरपुर में सरसों के तेल के औसत रेट 174 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। जबकि हमीरपुर में सरसों के तेल के भाव बुधवार को 176 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे थे। प्रदेश स्तर की बात करें तो सरसों के तेल के अधिकतम रेट 176 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, यूपी में सरसों के तेल के भाव न्यूनतम 151 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किए गए।

उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में 23 दिसंबर गुरुवार काे न्यूनतम सरसों के तेल के भाव पीलीभीत में 151 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, एक दिन पहले शाहजहांपुर में 140 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे थे। जबकि 18 दिसंबर को सबसे कम भाव बहराइच में 145 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि डिमांड बढ़ने के साथ आगामी दिनों में सरसों के तेल के वायदा भाव बढ़ सकते हैं। दिसंबर के बाद सरसों के तेल भाव 200 रुपये प्रति लीटर के स्तर को फिर से छू सकते हैं। इसके बाद सरसों के तेल के दाम स्थिरता देखने मिलेगी।

Updated on:
23 Dec 2021 08:26 am
Published on:
19 Dec 2021 08:20 am
Also Read
View All