लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (1st January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : नए साल पर बढ़े सरसों तेल के दाम, फटाफट चेक करें रेट

Mustard oil Rate Today (1st January 2022) : नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में बढ़ोतरी हुई है। जहां 31 दिसंबर को सरसों के तेल रेट 163 प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। वहीं, 1 जनवरी 2022 को सरसों के तेल के दाम 3.50 रुपये की वृद्धि के साथ 166.50 रुपये लीटर पर खुले हैं।

2 min read
Jan 01, 2022

Mustard oil Rate Today (1st January 2022) : नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों का तेल के भाव औसतन 166.50 रुपये लीटर पर खुले हैं। जबकि 2021 में सरसों के तेल के अधिकतम दाम 200 रुपये तक पहुंच गए थे। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को 37 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं नए साल 2022 के पहले दिन 1 जनवरी को सरसों का तेल 33.50 की गिरावट के साथ खुले हैं। जबकि पूरे दिसंबर सरसों का तेल 160 से 175 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज किया गया। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह दिसंबर के महीन में सरसों के तेल के भाव गिरेे हैं। ठीक उसी तरह जनवरी में भी गिरावट देखने को मिलेगी। बाजार के जानकार मौजूदा समय को सरसों के तेल की खरीदारी के लिए उचित समय मान रहे हैं।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (1st January 2022) : बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि जनवरी 2022 के बाद सरसों का तेल अपने पुराने स्तर 100 रुपये के आसपास पहुंच सकता है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि 2021 में सरसों के तेल भाव में कोरोना और जमाखोंरों की वजह से सरसों के तेल का भाव 200 रुपये तक पहुंच गया था। अगर इस बार कोरोना का प्रकोप कम रहा तो सरसों के तेल के भाव भी नीचे आने तय है। लेकिन, अगर कोरोना की तीसरी लहर आई तो एक बार फिर बिचौलिये और जमाखोर मार्केट को प्रभावित कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सर्वाधिक Mustard Oil Rate की बात करें तो आज साल के पहले दिन 1 जनवरी 2022 को सरसों के तेल के भाव गोंडा जिले में 182.50 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 31 दिसंबर 2021 को अंतिम दिन अधिकतम तेल के दाम गाजियाबाद के वायदा बाजार में 171 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, एक दिन पहले 30 दिसंबर को गोंडा जिले में ही 182.50 रुपये थे। इसी तरह 29 दिसंबर को बलरामपुर में 182, 28 दिसंबर को गाजियाबाद में 171 तो 27 दिसंबर को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 184 रुपये प्रति लीटर थे।

Mustard Oil के न्यूनतम रेट की बात की जाए तो आज 1 जनवरी 2022 को हाथरस और मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को अलीगढ़ में सबसे कम 145 रुपये थे। वहीं, एक दिन पहले 30 दिसंबर को हाथरण में 143 रुपये थे। इसी तरह 29 दिसंबर को अलीगढ़ में 145, 28 दिसंबर को शाहजहांपुर में 150.50 रुपये, 27 दिसंबर को हाथरस में 142 और 25 दिसंबर को अलीगढ़ में 146.50 रुपये प्रति लीटर के न्यूनतम स्तर तक पहुंचे थे।

Published on:
01 Jan 2022 08:27 am
Also Read
View All