1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mustard Oil Rate Today (31st December 2021), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : साल के अंतिम दिन सरसों तेल में भारी गिरावट, जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (31st December 2021) : नए साल के एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में हल्की सी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 30 दिसंबर को जहां सरसों के तेल भाव 161.50 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। वहीं, साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सरसों के तेल के रेट 1.50 रुपये की वृद्धि के साथ 163 रुपये लीटर पर खुले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Dec 2021, 8:27 AM IST

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard oil Rate Today (31st December 2021) : नए साल के एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों का तेल के भाव औसतन 163 रुपये लीटर पर खुले हैं। जबकि इस साल सरसों के तेल के अधिकतम दाम 200 रुपये लीटर तक पहुंच गए थे। इस तरह साल के अंतिम दिन 37 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि दिसंबर में सरसों का तेल काफी नीचे आया है। पूरे दिसंबर तेल के भाव 160 से 175 रुपये के आसपास ही दर्ज किए गए हैं। 30 दिसंबर की बात करें तो वायदा बाजार में सरसों के तेल के रेट 161.50 रुपये प्रति लीटर थे। तेल के दामों में पिछले कुछ माह में नरमी देखने को मिली है। बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि जनवरी 2022 में तेजी के बाद सरसों का तेल अपने पुराने स्तर 100 रुपये के करीब आने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (31st December 2021) : कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 2021 में सरसों की फसल पिछले कुछ सालों की तुलना में दोगुनी हुई है। इस तरह सरसों के तेल के भाव भी कम होने चाहिए थे, लेकिन घटने के बजाय भाव लगातार बढ़े हैं। अधिकारी इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह जमाखोर और बिचौलियों को मानते हैं। उनका कहना है कि जमाखोरी के कारण सरसों के तेल के भाव में इस साल अप्रत्याशित बढ़ातरी हुई है, लेकिन 2022 में एक बार फिर सरसों का तेल अपने पुराने स्तार पर पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate : सरसों तेल के रेट में फिर लगी आग, जानें आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में Mustard Oil Rate की बात करें तो आज 31 दिसंबर 2021 शुक्रवार को सर्वाधिक रेट गाजियाबाद के वायदा बाजार में 171 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। जबकि एक दिन पहले 30 दिसंबर को गोंडा जिले में 182.50 रुपये था। वहीं, 29 दिसंबर को बलरामपुर में 182 रुपये था। 28 दिसंबर को गाजियाबाद में 171 तो 27 दिसंबर को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 184 रुपये प्रति लीटर था। इस तरह यूपी के विभिन्न जिलों के वायदा बाजार में फिलहाल सरसों के तेल में भारी अंतर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate : सरसों तेल में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Mustard Oil के न्यूनतम भाव की बात करें तो आज यानी 31 दिसंबर को अलीगढ़ में सबसे कम 145 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 30 दिसंबर को हाथरण में 143 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचे थे। वहीं, 29 दिसंबर को अलीगढ़ में सबसे कम 145 रुपये थे। इसी तरह 28 दिसंबर को शाहजहांपुर में 150.50 रुपये तो 27 दिसंबर को हाथरस में 142, 25 दिसंबर को अलीगढ़ में 146.50 तो अलीगढ़ में 24 दिसंबर को 147 रुपये प्रति लीटर तक के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गए थे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश