2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mustard Oil Rate Today (29th December 2021), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों तेल के रेट में फिर लगी आग, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (29th December 2021) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 28 दिसंबर मंगलवार को जहां सरसों के तेल के भाव 161 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं आज 29 दिसंबर बुधवार को वायदा बाजार खुलते ही सरसों का तेल 6 की बढ़ोतरी के साथ 167 रुपये पर पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Dec 2021, 8:17 AM IST

mustard-oil-rate-today.jpg

Mustard oil Rate Today (29th December 2021) : उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल भावों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में जहां उत्तर प्रदेश में औसतन सरसों के तेल दाम 175 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं, इस सप्ताह के पहले और दूसरे दिन 161 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि आज बाजार खुलने के साथ सरसों के तेल के भाव 6 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 167 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। हालांकि इस साल के उच्चतम स्तर 200 रुपये से अभी भी 33 रुपये कम हैं। इस तरह सप्ताह की शुरुआत में जहां लोगों को राहत मिली थी, वहीं अब फिर से निराशा है। बाजार विशेषज्ञों को कहना है कि फिलहाल इसी तरह उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। जनवरी में सरसों के तेल के भाव में तेजी आ सकती है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (29th December 2021) : यूपी में सरसों के तेल के रेट फिलहाल 160 से 175 रुपये के आसपास ही घूम रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में जहां बाजार में नरमी देखने को मिली थी, वहीं अब फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही सरसों के तेल के भाव 175 लीटर तक पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट देखी गई। सरसों के तेल के रेट कम होने से व्यापारी वर्ग खुश है। वहीं गृहणियों ने भी राहत की सांस ली है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सरसों के तेल के रेट बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : 34 रुपये तक सस्ता हुआ सरसों के तेल, जानें आज के भाव


Mustard Oil Rate को लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की बात करें तो आज यानी 29 दिसंबर को सरसों के तेल भाव सबसे अधिक बलरामपुर जिले में 182 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 28 दिसंबर को गाजियाबाद में सरसों के तेल के रेट 171 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे। जबकि इससे पहले 26 दिसंबर को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 184 रुपये थे। इसी तरह 24 दिसंबर को गाेंडा में 182 रुपये तो 25 दिसंबर शनिवार को गोंडा में ही 182.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे गए थे। हालांकि पिछले सप्ताह की शुरुआत में सोमवार 20 दिसंबर को बहराइच में 180 रुपये थे।

यह भी पढ़ें- सरसों के तेल में आएगी भारी गिरावट, इस वर्ष यूपी में बढ़ा सरसों की बुआई का रकबा

Mustard Oil Rate के न्यूनतम स्तर की बात करें तो 29 दिसंबर बुधवार को अलीगढ़ में 145 रुपये पर खुले हैं। जबकि 28 दिसंबर को शाहजहांपुर में 150.50 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 27 दिसंबर को को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर के निचले स्तर पर पहुंचे थे। इसी तरह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 दिसंबर 146.50 रुपये थे। इससे पहले अलीगढ़ में ही 24 दिसंबर को 147 रुपये प्रति लीटर थे। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल तेल के दाम में नरमी दिख रही है, जो ज्यादा दिनों के लिए नहीं है। जनवरी में सरसों के तेल के दाम में उछाल आ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश