लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (2nd January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : नए साल के दूसरे दिन भी बढ़े सरसों तेल के भाव, जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (2nd January 2022) : नए साल 2022 की शुरुआत मे सरसों के तेल के भाव हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नए साल यानी 1 जनवरी 2022 को जहां उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल भाव औसतन 166.50 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 2 जनवरी 2022 को सरसों के तेल के रेट 50 पैसे की मामूली बढ़ोतरीी के साथ 167 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।

2 min read
Jan 02, 2022

Mustard oil Rate Today (2nd January 2022) : नए साल के पहले दिन यूपी के वायदा बाजार में सरसों का तेल के रेट औसतन 166.50 रुपये लीटर प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। वहीं, अगले ही दिन सरसों के तेल के भाव 50 पैसे की मामूली बढ़ोतरी के साथ 167 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 31 दिसंबर 2021 को सरसों के दाम उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में 163 रुपये थे। अगर साल 2021 की बात करें तो सरसों के तेल के अधिकतम भाव 200 रुपये तक पहुंच गए थे। वहीं नए साल 2022 के पहले दिन 1 जनवरी को सरसों का तेल के रेट में कुल 33.50 की गिरावट दर्ज की गई थी। दिसंबर 2021 में सरसों का तेल 160 से 175 रुपये प्रति लीटर के आसपास रहा। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि दिसंबर की तरह जनवरी में भी सरसों के तेल भाव गिर सकते हैं।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (2nd January 2022) : बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि जनवरी 2022 के बाद सरसों का तेल भाव एक बार फिर से 100 रुपये के न्यूनतम भाव को छू सकते हैं। इसलिए जनवरी के बाद एक बार फिर से लोगों के चेहरों पर भाव कम होने से खुशी लौट सकती है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने का कहना है कि 2021 में सरसों की पैदावार पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले दोगुनी हुई है। इसलिए आने वाले समय में रेट घटना तय है। पिछले दिनों सरसों के तेल के दाम बढ़ने की वजह जमाखोर और बिचौलिये थे। लेकिन आगामी समय में तेल दाम घटने तय हैं।

Mustard Oil Rate उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में काफी ऊपर-नीचे चल रहा है। आज 2 जनवरी 2022 को यूपी के गाेंडा जिले में सर्वाधिक 182 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक गोंडा में ही 1 जनवरी को नए साल के पहले दिन गोंडा में ही 182.50 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 दिसंबर 2021 को अंतिम दिन अधिकतम तेल के दाम गाजियाबाद में 171 रुपये प्रति लीटर थे तो 30 दिसंबर को गोंडा जिले में 182.50 रुपये थे। इसी तरह 29 दिसंबर को बलरामपुर में 182 तो 28 दिसंबर को गाजियाबाद में 171 और 27 दिसंबर को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 184 रुपये लीटर थे।

Mustard Oil के न्यूनतम भाव की बात करें तो आज 2 जनवरी 2022 को अलीगढ़ में 145.50 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2022 को हाथरस और मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं साल 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को अलीगढ़ में 145 रुपये थे और 30 दिसंबर को हाथरण में 143 रुपये थे। इसी तरह 29 दिसंबर को अलीगढ़ में 145, 28 दिसंबर को शाहजहांपुर में 150.50 रुपये, 27 दिसंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर के न्यूनतम स्तर पर दर्ज किए गए थे।

Published on:
02 Jan 2022 08:23 am
Also Read
View All