लखनऊ

Nag Panchami 2021: जानें नाग पंचमी का शुभ मुहुर्त, आज की पूजा इन दोषों से दिलाएगी मुक्ति, कतई न करें ये गलतियां

Nag panchami 2021: आज के दिन भी रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय और काल सर्प दोष का पूजन कर सकते हैं। आज के दिन की गई यह पूजा विशेष फल देने वाली होती है।
2 min read
Aug 13, 2021
nag panchami 2022 puja vidhi
nag panchami 2022 puja vidhi

लखनऊ. Nag Panchami 2021: आज नाग पंचमी है। इस त्योहार को देशभर में लोग मनाते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में मान्यता के मुताबिक नाग पंचमी पर नाग देवता की विशेष पूजा होती है। नागदेवता का पूजन-अर्चन कर भक्त आज के दिन काल सर्प दोष से मुक्ति और सुख, समृद्धि, सुरक्षा की कामना करते हैं। बाराबंकी के मंजीठा में स्थित नाग देवता मंदिर (Manjitha Temple Barabanki) के पुजारी रामदास के मुताबिक आप आज के दिन भी रुद्राभिषेक (Rudrabhishek Pooja), महामृत्युंजय (Mahamrityunjaya Pooja Mantra) और काल सर्प दोष (Kal Sharp Dosh) का पूजन कर सकते हैं। आज के दिन की गई यह पूजा विशेष फल देने वाली होती है।

घर के पास नहीं है नाग देवता का मंदिर तो...

पुजारी रामदास ने बताया कि हिंदू धर्म में प्रचीन काल से नागों के पूजन का विधान है। आज के दिन जीवित नाग की पूजा करने से बचें। बल्कि नाग के चित्र, आकृति या आटा, मिट्टी से बनें नाग की पूजा की करें। उन्होंने बताया कि अगर घर के पास कोई नाग देवता का मंदिर नहीं है तो आप शिवलिंग के ऊपर बने नाग की भी पूजा कर सकते हैं।

इन दोषों से मिलती है मुक्ति

उन्होंने बताया कि आज के दिन अगर विधि विधान से काल कालसर्प दोष (Kal Sharp Dosh Pooja) निवारण पूजा की जाए, तो व्यक्ति को सर्प दोष, पितृ दोष और काल सर्पदोष से मुक्ति जाती है। मान्यताओं के मुताबिक आज के दिन नाग देवता की पूजा करने से न केवल सर्पों के भय से मुक्ति मिलती बल्कि फसल अच्छी होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। आज के दिन अनंत नाग, शेष नाग, तक्षक नाग के साथ नागों की माता मंसा देवी और उनके पुत्र आस्तिक मुनी का भी ध्यान किया जाता है।

आज के दिन ये कतई न करें

पुजारी रामदास ने बताया कि कुछ काम ऐसे भी जो नाग पंचमी के दिन भूल कर भी नहीं करना चाहिए। जैसे आज नागों को किसी भी तरह से परेशान न करें। उनके संरक्षण का संकल्प लें। आज के दिन भूमि की खुदाई न करें। नाग पंचमी के दिन साग न काटें। आज खेत की जुताई न करें या हल न चलाएं। लोहे की कड़ाही और तावे में भोजन न बनाएं। नाग पंचमी पर नागों को दूध से नहलाएं। नागों को दूध पिलाएं नहीं। क्योंकि वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक नाग और सांपों में दूध पचाने की ग्रंथि नहीं होती, इसलिए दूध नागों के लिए नुकसानदायक होता है।

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि शुरू- 12 अगस्त, 2021, समय शाम 03:24 बजे
पंचमी तिथि खत्म- 13 अगस्त, 2021, समय दोपहर 1:42 बजे
नाग पंचमी पूजा शुभ मूहूर्त- 13 अगस्त, 2021, सुबह 05:49 से सुबह 8:28
पूजा के शुभ मुहुर्त के लिये समय- 02 घण्टे 39 मिनट

Published on:
13 Aug 2021 08:41 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब