
मछली कारोबार (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )
UPITS : उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर अवसंरचना और निजी निवेश के जरिए नई गति देने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 में मत्स्य विभाग को विभिन्न क्षेत्रों से कुल 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। निवेशकों ने प्रदेश में मत्स्य पालन से लेकर फीड मिल, आधुनिक हैचरी, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उत्पादन, कोल्ड चेन तथा मूल्य संवर्धित उत्पादों और निर्यात से जुड़े कारोबार में रुचि दिखाई है।
प्राप्त निवेश प्रस्तावों में सबसे बड़ा हिस्सा कोल्ड चेन क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में 509.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके अलावा फीड मिल क्षेत्र में 51 करोड़ रुपये, मत्स्य पालन क्षेत्र में 13.80 करोड़ रुपये, हैचरी एवं बीज उत्पादन क्षेत्र में 6.20 करोड़ रुपये तथा वैल्यू एडिशन एवं निर्यात क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से संकेत मिलता है कि प्रदेश में मत्स्य उत्पादन के साथ-साथ उससे जुड़े प्रसंस्करण, भंडारण और बाजार व्यवस्था को लेकर भी निजी क्षेत्र की रुचि बढ़ रही है।
यह खबर अपडेट की जा रही है…
Updated on:
29 Sept 2026 04:50 pm
Published on:
29 Sept 2026 04:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
