29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Book Fair 2026 : लखनऊ में सजेगा किताबों का महासंसार, वंदे मातरम् थीम पर होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

Lucknow Book Fair,: लखनऊ में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से शुरू होगा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष समर्पित आयोजन में किताबों, साहित्य, संस्कृति और प्रतियोगिताओं का संगम देखने मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Sep 29, 2026

बलरामपुर गार्डन में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले की तैयारियों की जानकारी देते आयोजक। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

बलरामपुर गार्डन में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले की तैयारियों की जानकारी देते आयोजक। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

National Book Fair: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर किताबों, साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक संवाद का माहौल बनने जा रहा है। अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में एक अक्टूबर से 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू होगा। 11 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन इस बार 'वंदे मातरम्' के 150 वर्षों की थीम को समर्पित होगा। मेले का उद्घाटन एक अक्टूबर को शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की किताबों के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला देखने को मिलेगी।

करीब ढाई दशक पहले शुरू हुई पुस्तक मेले की परंपरा अब राजधानी के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल किताबों की बिक्री या प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों के बीच संवाद का ऐसा मंच बन चुका है, जहां साहित्य और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। इस बार भी मेले में अलग-अलग आयु वर्ग और रुचियों को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराई जा रही है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…