29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाली बदलेगी तो सेहत संवरेगी, श्रीअन्न से किसानों की आय बढ़ाने पर केशव मौर्य का जोर

Keshav Maurya Stresses Healthy Diet: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतुलित आहार को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। श्रीअन्न, ऑर्गेनिक उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण और एफपीओ को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Sep 29, 2026

लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में आयोजित ‘Eat Right Summit’ को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में आयोजित ‘Eat Right Summit’ को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Keshav Prasad Maurya: स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव संतुलित और पौष्टिक आहार से तैयार होती है। बदलती जीवनशैली में स्वाद और सुविधा के लिए खानपान की आदतों में आए बदलाव के बीच अब भोजन की गुणवत्ता, पोषण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। तत्कालिक स्वाद के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

लखनऊ के होटल में आयोजित ‘Eat Right Summit’ को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तेल और चीनी की खपत कम करने को लेकर किए गए आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मार्च 2026 में भी चीनी का सेवन कम करने और खाना पकाने के तेल की खपत में 10 प्रतिशत कमी लाने का आह्वान किया था। स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी है कि परिवार भोजन की गुणवत्ता और पोषण को प्राथमिकता दें।

यह खबर अपडेट की जा रही है…