लखनऊ

‘भाजपा की चिंता करना छोड़िए’, अखिलेश यादव के दावे पर मंत्री नरेंद्र कश्यप का पलटवार, बोले- अपकी PDA की परिभाषा बदल गई है?

UP Election 2027: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाजपा विधायकों के सपा के संपर्क में होने के दावे को खारिज किया। उन्होंने अखिलेश यादव से पीडीए की परिभाषा को लेकर सवाल किया और दावा किया कि भाजपा राज्यसभा में अपने सभी उम्मीदवारों को जिताने में सफल होगी।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2026, 2:12 PM IST
UP News
मंत्री नरेंद्र कश्यप (ANI Photo)

Uttar Pradesh Politics News:उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी के नेता के दावों पर पलटवार किया। उन्होंने सपा के उस दावे को खोखला और झूठा बताया, जिसमें कहा गया था कि भाजपा के कई विधायक सपा के संपर्क में हैं। कश्यप ने अखिलेश यादव से भाजपा की चिंता छोड़ने को कहा और पीडीए की परिभाषा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का असली रंग सामने आ गया है। कश्यप ने दावा किया कि भाजपा राज्यसभा में अपने सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने में सफल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीडीए विधायक भी अब अखिलेश यादव से नाराज हो रहे हैं, जिससे सपा को संकट का सामना करना पड़ सकता है।

सपा पर ब्रजेश पाठक का हमला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने परिवार की चिंता करनी चाहिए। उसे बीजेपी का एक भी विधायक नहीं मिलेगा। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी है और दूसरे दलों के कई विधायक बीजेपी में शामिल होने के इच्छुक हैं, मैं फिर कहता हूं कि साल 2027 में बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

मोदी सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार के कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए पूरे भारत के लोगों का दिल जीता है। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं और बुनियादी ढांचे से लेकर हर क्षेत्र में राज्य और देश आगे बढ़ रहे हैं।।

'INDIA गठबंधन में आधे लोग एक तरफ हैं, आधे दूसरी तरफ'

अखिलेश यादव के इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया ब्लॉक में आधे लोग एक तरफ हैं, आधे दूसरी तरफ और उनके बीच पूरी तरह से आपसी लड़ाई है। अब इसका कोई मतलब नहीं रह गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है और साल 2027 में आप देखेंगे कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी-एनडीए की सरकार एक बार फिर भारी बहुमत से बनेगी।

PDA को लेकर नरेंद्र कश्यप का सवाल

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव के PDA को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश यादव यह स्पष्ट करें कि वह जनता के सामने PDA की कौन सी परिभाषा पेश करना चाहते हैं। आपने अपने चाचा और एक अमीर व्यक्ति को राज्यसभा भेजा, जिससे परिवार और अमीर लोगों को प्रतिनिधित्व मिला, जबकि PDA के सदस्यों की आकांक्षाओं और इच्छाओं को कुचल दिया गया। अब आपको जवाब देना होगा कि क्या परिवार और पैसा ही आपके PDA का मतलब है।

Updated on:
1 Oct 2026, 2:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी