लखनऊ

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का आगाज, सीएम योगी और राज्यपाल रहीं मौजूद

सीएम योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि राज्य में आज 529 आंगनबाड़ी केंद्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल के कर कमलों से हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2021, 5:09 PM IST
cm.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का शुभारंभ किया। यूपी में 2018 से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के पोषण में सुधार के लिए हर साल सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है।

आएं हैं बेहतर परिणाम- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि राज्य में आज 529 आंगनबाड़ी केंद्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल के कर कमलों से हुआ है। राज्यपाल आनंदीबेन के पास पोषण मिशन क्षेत्र में कार्य करने का लंबा अनुभव है। सीएम योगी ने आगे कहा कि वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और अन्य कई शहरों में पोषण मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयोग किए हैं। जिसका बेहतर परिणाम भी आया हैं।

अगर मां कुपोषित है तो बच्चा पोषित नहीं हो सकता- सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सभी आंगनबाड़ी को अपने स्वयं के भवन में स्थापित करने के लिए हम मिशन मोड पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जब एक मां या बच्चा कुपोषित होता है तो यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज व राष्ट्र की समस्या है। इस राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के साथ हर देशवासी को जुड़ना चाहिए। अगर मां कुपोषित है तो बच्चा कभी पोषित नहीं हो सकता।

राज्यपाल ने दिया अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र

वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, मुख्य सेविका व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया।

Published on:
Also Read
View All