लखनऊ

8वीं और 10वीं के लिए 1295 पदों पर निकली भर्तियां, 6 दिसंबर से शुरू हो रहा आवेदन

उत्तर प्रदेश में 8वीं और 10वीं पास वालों के लिए सरकारी एनसीएल में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका है। नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न इकाइयों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 1295 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
less than 1 minute read
Dec 03, 2021
NCL Recruitment 2021 for 1295 posts for 8th and 10th Pass
NCL Recruitment 2021 for 1295 posts for 8th and 10th Pass

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 8वीं और 10वीं पास वालों के लिए सरकारी एनसीएल में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका है। नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न इकाइयों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 1295 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें वेल्डर के 88 पद, फिटर के 685 और इलेक्ट्रीशियन के 430 पद भी शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक है।

शैक्षिक योग्यता

इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मोटर मैकेनिक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में अभ्यर्थी के पास आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। वहीं जो अभ्यर्थी वेल्डर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका 8वीं पास होनी अनिवार्य है। उनके पास भी आीटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 16 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा।

Published on:
03 Dec 2021 12:00 am
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़