लखनऊ

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख 

CM Pushkar Singh Dhami Statement on New Delhi Railway Station Stampede:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। आइए बताते हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा ? 

less than 1 minute read
Feb 16, 2025

Uttarakhand CM Statement on New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज आने वाली ट्रेन के लिए भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ मच गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर दुख जताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा ? 

पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम योगी ने किया ट्वीट 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज आने वाली ट्रेन के लिए भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ मच गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर दुख जताया है। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

क्या है मामला ? 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे अचानक भगदड़ मच गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 18 लोगों की जान चली गई, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर हुआ। 

Also Read
View All

अगली खबर