लखनऊ

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया खुलासा, हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप

Akanksha dubey suicide Case : वाराणसी के सारनाथ में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। आइये आपको समझाते हैं पूरा मामला क्या है।
3 min read
Mar 26, 2023
Akanksha dubey suicide Case

वाराणसी के सारनाथ में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। आइये आपको समझाते हैं पूरा मामला क्या है। दरअसल, भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार सुबह वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। वाराणसी के होटल में मृत मिली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मुंबई से शूटिंग के लिए यहां आई थीं। आकांक्षा का परिवार मुंबई में रहता है। उनके पिता उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। वो 22 साल पहले मुंबई गए थे। आकांक्षा 25 साल की थीं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी मामले में पहले भी एक नई बात सामने आई थी। वह यह है कि शनिवार की रात 8:30 बजे अभिनेत्री एक जन्मदिन पार्टी में गई थी। होटल मैनेजर रितेश कुमार मेहता के मुताबिक जन्मदिन पार्टी से अभिनेत्री आकांक्षा दुबे जब देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर वापस लौटी तो उन्हें छोड़ने उनके साथ एक युवक भी आया था।

मैनेजर के अनुसार "अभिनेत्री जब कार से उतरी तब वह लड़खड़ा रही थी। युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा। उसके बाद होटल से चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब कमरे की लाइट जल रही थी। बाथरूम का नल भी खुला था।"

फिल्म यूनिट के लोग पहुंचे होटल
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग रविवार को वाराणसी के नाटी इमली क्षेत्र में होनी थी, लेकिन इससे पहले सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फिल्म के डायरेक्टर विकास श्रीवास्तव, एसोसिएट डायरेक्टर नीरज श्रीवास्तव, अभिनेता अखिलेश वर्मा सहित फिल्म यूनिट के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

आकांक्षा और सिंगर समर सिंह को लेकर होती रही है चर्चा
आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह को लेकर चर्चा थी कि ये दोनों चुपके से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कई बार दोनों को साथ देखा गया था और साथ ही फैंस को भी इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी। करीब 2 साल पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा था। इसमें समर सिंह और आकांक्षा दुबे शादी के जोड़े में दिख रहे थे। फोटो वायरल होने के बाद लोगों के बीच में कई तरह के सवाल आने लगे। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह ने चुपके से शादी कर ली।

आकांक्षा ने खुद बताया इस फोटो का सच
दो साल पहले समर सिंह और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे फोटो में शादी के जोड़े में मंडप में बैठे दिखाई दे रहे थे। फोटो देखकर फैंस ने दोनों को सोशल मीडिया से बधाइयां देनी शुरू कर दी। बाद में समर सिंह और आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर सामने आकर सफाई दी। बताया कि यह फोटो एक मूवी की शूटिंग के दौरान ली गई है। उन्होनें बताया था कि वे दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। एक दूसरे के साथ काम करने में उन्हें अच्छा लगता है। लोग उन्हें प्यार करते हैं और उन्हें हम दोनों की केमिस्ट्री अच्छी लगती है।

जिस होटल में आकांक्षा की मौत हुई, उसका लाइसेंस ही नहीं
अब इस मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि जिस होटल में अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। वह होटल बिना लाइसेंस के चल रहा है। होटल के मालिक रत्नेश सिंह हैं। बताया जाता है कि वह रत्नेश सिंह न्यायाधीश हैं। वाराणसी के एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण होटल का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की पड़ताल कर रही है।

Updated on:
26 Mar 2023 11:05 pm
Published on:
26 Mar 2023 11:05 pm