लखनऊ

‘नितिन गड़करी जी इतने अच्छे मंत्री… फिर भी यूपी सरकार के लोग कुछ नहीं मांग रहे’ – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को चौतरफा घेरा। चाहे वह शिक्षा हो... स्वास्थ्य हो या सड़क। इस दौरान उन्होंने नितिन गड़करी की तारीफ भी की।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 6:04 PM IST
Feature image
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव, PC - IANS

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे वह मुद्दा हो स्वास्थ्य…शिक्षा या सफाई। अब उन्होंने नदियों में फैल रहे प्रदूषण को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं, जिससे नदियों में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को अच्छा मंत्री बताया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही है। बुंदेलखंड की नदियों को इतना खोद दिया गया कि हर जिले में सड़क पर और खेत के किनारे टीले बने हुए हैं। राजधानी के अकबर नगर के लोगों को उजाड़ दिया गया है। उनकी बुनियादी जरूरतें पर ध्यान नहीं दिया गया। कई लोगों ने आत्महत्या कर ली है। कितने लोग बेरोजगार हो गए हैं।

वरुणा नदी के रिवर फ्रंट को सरकार ने बंद किया

अखिलेश ने कहा कि सरकार नाले में रिवर फ्रंट बनना चाह रही, जो नदियों पर बनता है। सपा सरकार के समय रिवर फ्रंच वरुणा नदी पर बनाया जा रहा था। उसे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया। सपा सरकार के समय कोशिश की गई थी कोई भी गंदा पानी वरुणा नदी में न जाए। अगर जाए तो ट्रीट होकर जाए। यही चीज गोमती नदी के साथ लागू है। यही हमको-आपको करना पड़ेगा। अगर शहर के बीच कोई नदी है तो उसमें नाले का पानी सीधा न जाए। तभी आने वाले समय में नदियां साफ दिखाई देगी।

आस्था को व्यापार बना रही भाजपा

मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर पर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन को लेकर जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार कॉरिडोर बनाने के नाम पर लोगों को उजाड़ रही है। छोटे व्यापारियों को उजाड़ कर बड़े कारोबारियों को कॉरिडोर के नाम पर बसाया जाता है। भाजपा के आरएसएस साथी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं। पहले कम दाम पर जमीन ली जाती है। फिर ऊंची कीमत पर बेचते हैं। भाजपा आस्था को व्यापार बना रही है। भाजपा के मुआवजा घोटाले में सपा सरकार बनने पर जांच होगी।

अखिलेश ने आस्था पर बात करत हुए कहा कि मथुरा की गलियां हमारी आस्था की गलियां हैं। सच्चा रास्ता ही सनातन का रास्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार कावंड़ियों को धोखा देने के लिए दुकानों की चेकिंग कराती है। सपा सरकार बनने पर कावड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाएंगे और दुकानदारों को भी कोई समस्या नहीं होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस घटिया बना है। सपा सरकार बनने पर कानपुर मेट्रो उन्नाव तक चलाएंगे और लखनऊ मेट्रो बाराबंकी तक चलाएंगे। सपा मुखिया ने कहा कि नितिन गडकरी इतने अच्छे मंत्री हैं। मगर यूपी सरकार में बैठे लोग उनसे कुछ मांग ही नहीं रहे। चंबल एक्सप्रेस-वे आज तक नहीं बन सका। यह एक्सप्रेस-वे जिन राज्यों से गुजरता है, उन सभी में भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार अटल जी के गांव में सड़क नहीं बनाना चाहती।

Updated on:
7 Jul 2025, 6:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा