आरोपी के पास से भारी मात्रा में फर्जी और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। इसमें मेड इन इटली ऑटोमेटिक पिस्टल, 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस, वायरलेस हैंडसेट, यूपी पुलिस का कूटरचित परिचय पत्र, फर्जी प्रशंसा व प्रशस्ति मेडल, वर्दी में खींची गईं 10 फोटो, फर्जी खुफिया एजेंसी और सुरक्षा विभाग के आदेश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वाकी-टॉकी वायर और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर केस दर्ज कर लिया है।