6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन की चपेट में आने से बेटे की मौत… सदमे में छत से गिरा पिता, गर्दन की हड्डी टूटी; मौत

गाजीपुर में एक दुखद हादसा हो गया। यहां मजदूरी करने गया एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बेटे की हादसे मे मौत की खबर सुनकर पिता हड़बड़ाहट में छत से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 5 Jul 2025, 4:39 PM IST

AI Generated Sybolic Image.

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक दुखद घटना घटी। यहां एक 18 साल का मजदूर निरंजन रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। तभी वह ट्रेक की चपेट में आ गया और उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे की खबर जब निरंजन के पिता को मिली तो वह छत से नीचे जमीन पर आ गिरे और उनकी मौत हो गई।

निरंजन पेशे से मजदूर है और वह पानी की टंकी बनाने का काम करता है। वह मजदूरी करने के लिए ताजपुर बाजार गया हुआ था। निरंजन की उम्र 18 साल है। लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल निरंजन को भाई चंदन और अन्य मजदूरों ने मुहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे गाजीपुर रेफर किया गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता की छत से गिरकर मौत

निरंजन की मौत की खबर सुनकर उसके पिता राम मुनी राजभर जो छत पर सो रहे थे। हड़बड़ी में नीचे उतरने की कोशिश में गलत दिशा में चले गए। वह छत से गिर पड़े। जिससे उनकी गर्दन टूट गई। सिर से खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। परिवार को दो घंटे बाद उनकी मौत की जानकारी मिली। घटना की सूचना पर जिला पुलिस ने निरंजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोहरी त्रासदी से परिवार में मातम छाया है।

उन्नाव में हुई थी ऐसी ही घटना

उन्नाव जिले में करंट की चपेट में आने से एक 5 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा रात 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घरवालों ने बेटे की मौत की सूचना पिता को दी। मौत की सूचना मिलने पर बाइक से आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद निवासी अयांश (5) पुत्र विष्णु जायसवाल रविवार रात घर में करंट की चपेट में आ गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की सूचना पर शहर में रहकर काम करने वाले पिता विष्णु बाइक से घर जा रहे थे। माखी-रसूलाबाद मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे शहर में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा। जिसपर उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। आसीवन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।