लखनऊ

दहेज में AC न मिलने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला, आग लगाकर जान से मारने का प्रयास

Triple Talaq Case : लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा है। 28 मई को पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Jun 04, 2025
AI Genrated Symbolic Image.

Triple Talaq Case : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विवाहिता से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने बताया कि कार और एसी न मिलने पर उसके पति ने उसे तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।

दरअसल, काकोरी की रहने वाली पीड़िता का निकाह करीब दो साल पहले हरदोई के संडीला निवासी वसी अहमद से हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसकी छह महीने की बच्ची के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

28 मई को पति ने दिया तलाक

विवाहिता महिला ने बताया कि27 मई को दहेज को लेकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। उसे आग लगाकर मारने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. हालांकि, आरोपी पति ने माफी मांगकर उस समय समझौता कर लिया था।

वहीं, अगले ही दिन यानी 28 मई को परिजनों की मौजूदगी में महिला को गालियां दी गईं और पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
04 Jun 2025 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर