लखनऊ

स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चली अश्लील वीडियो; अधिकारी रह गए सन्न!

Obscene Clip Played in VC: स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अचानक अश्लील वीडियो चल गई। इस प्रशिक्षण सत्र में कई महिला अधिकारी भी शामिल थीं।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2026, 3:53 PM IST
obscene video played during health department video conference in lucknow complaint filed
स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चली अश्लील वीडियो।

Crime News: तकनीकी गलती थी या फिर किसी की जानबूझकर की गई शरारत…? स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब हीट वेव से बचाव को लेकर चल रही प्रशिक्षण संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा

UP News: स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चली अश्लील वीडियो

संचारी रोग निदेशालय ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अरुण कुमार के निर्देश पर इस मामले में साइबर सेल में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के दौरान 3 संदिग्ध ID's को भी चिन्हित किया गया है।

सर्विलांस अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी जुड़े थे

दरअसल, हाल ही में हीट वेव से बचाव को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय में एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें संचारी रोग निदेशालय के साथ-साथ विभिन्न जिलों के सर्विलांस अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) भी जुड़े थे। इतना ही नहीं इस प्रशिक्षण सत्र में कई महिला अधिकारी भी शामिल थीं।

Obscene Clip Played in VC: स्वास्थ्य महानिदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो जिस ID से यह वीडियो चलाया गया था उसकी जानकारी साइबर सेल को उपलब्ध करा दी गई है। शासन ने इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसमें कोई लॉगिन नहीं था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जैसे ही अचानक यह वीडियो चलने लगा उसे तुरंत बंद कर दिया गया। हालांकि जैसे ही वीडियो चला तो अधिकारी सन्न रह गए।

Lucknow Latest News: डॉक्टर पवन अरुण ने मामले को लेकर क्या कहा?

मामले को लेकर डॉक्टर पवन अरुण का कहना है, ''विभागीय स्तर पर भी पता किया जा रहा है कि ऐसी गंभीर गलती कहां से हुई।'' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अब वीसी समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7