लखनऊ

‘पूर्वांचल में सपा के खिलाफ बगावत शुरू’, ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दी चेतावनी, बोले- हर सीट पर होंगे बागी उम्मीदवार

OP Rajbhar Statement: सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर ने दावा किया है कि पूर्वांचल में सपा के अंदर बगावत शुरू हो गई है और 18 प्रतिशत यादव वोट खिसक गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 11:46 AM IST
Up Politics News
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने करारा निशाना साधा है। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया है कि, समाजवादी पार्टी के अंदर पूर्वांचल में बगावत शुरू हो गई है। उन्होंने पार्टी में चाचा और भतीजे के बीच खींचतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा के भीतर आपसी विवाद फिर से गहराने लगा है। राजभर ने लिखा कि इधर आप नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं और उधर पूर्वांचल में सपा के अंदर बगावत का बिगुल बज गया है।

पूर्वांचल में 18 प्रतिशत यादव वोट खिसकने का दावा

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट में एक नेता की कथित रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट में पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के करीब 18 प्रतिशत यादव वोट खिसकने की बात कही गई है। राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें इस नेता का पत्र पढ़ ही लिया होगा क्योंकि, इसमें पार्टी के अंदर चल रही कथित खींचतान का जिक्र किया गया है। हालांकि राजभर ने अपनी पोस्ट में उस नेता का नाम नहीं बताया है और न ही कोई रिपोर्ट सार्वजनिक की है।

चाचा और भतीजे के बीच खींचतान का जिक्र

राजभर ने पोस्ट में सैफई परिवार के भीतर कथित विवाद को भी हवा दी। उन्होंने भतीजावादी और चच्चावादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि, परिवार के भीतर फिर से महाभारत शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि चाचा के समर्थक अखिलेश यादव के पुतले जला रहे हैं। राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि बाहुबली और धनबलियों से राजनीतिक बातचीत कराने के लिए वीडियो कॉल के जरिए चाचा से संपर्क कराया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि भइया से अच्छे चाचा जी हैं।

चाचा के सामने दंडवत प्रणाम करने की दी सलाह

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को सलाह देने के अंदाज में तंज कसा कि उन्हें अपने सबसे छोटे सगे चाचा के सामने रोज सुबह और शाम दंडवत प्रणाम करना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने लिखा कि ऐसा करने से शायद चाचा का दिल पिघल जाए और वे अपने अपमान को भूल जाएं। राजभर ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अंदर बगावत बढ़ने पर अलग-अलग सीटों पर बागी उम्मीदवार खड़े होंगे। इन उम्मीदवारों को आर्थिक मदद मिलेगी और बड़े नेताओं के साथ वीडियो कॉल के जरिए राजनीतिक बातचीत भी होगी।

Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप