लखनऊ

अखिलेश से मुलाकात के बाद भाजपा को घेरते-घेरते सपा पर यह क्या बोल गए ओमप्रकाश राजभर

सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अचानक समजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की जिसके बाद कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे।

2 min read
Aug 23, 2019
Omprakash rajbhar

लखनऊ. सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suhaildev Bhartiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने अचानक समजावादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) से मुलाकात की जिसके बाद कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। हालांकि करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद जब सुभासपा अध्यक्ष सपा मुख्यालय से निकलकर मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने मुलाकात के अंशों पर कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर जातिवाद का आरोप लगाया।

केबिनेट विस्तार में दिखा जातिवाद-

ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने भाजपा सरकार के कैबिनेट विस्तार को जनता का गुमराह करने वाला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद के खिलाफ होने के बात कहती है, लेकिन कैबिनेट विस्तार में शामिल मंत्रियों को देख साफ पता चल रहा है कि जातिवाद कौन कर रहा है। योगी सरकार में जातियों को खोज-खोजकर वहां से मंत्री बनाए गए हैं। ओमप्रकाश राजभर के बयान में साफ तौर पर उनके समाज के अनिल राजभर को मंत्री पद दिए जाने से बेचैनी साफ नजर आ रही थी।

सपा और भाजपा की तुल्ना में कहा यह

वहीं राजभर भ्रष्टाचार में सरकारों की तुल्ना करते हुए पूर्व की सपा सरकार को भी घेर गए। उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार में जहां 500 रुपए में थाने में एफआईआर दर्ज हो जाती थी, तो वहीं भाजपा के शासन काल में अब 5000 रुपए में दर्ज होती है। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

Updated on:
23 Aug 2019 09:41 pm
Published on:
23 Aug 2019 09:36 pm
Also Read
View All