लखनऊ

ओमप्रकाश राजभर ने पीएम मोदी व सीएम योगी के लिए कही बड़ी बात

ओमप्रकाश राजभर हमीरपुर के जिला मुख्यालय में एक जन भागीदारी आंदोलन मंच सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 8:49 PM IST
Omprakash Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ. योगी सरकार के खिलाफ हमलावर व अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार विवादित बयान दे दिया है। राजभर ने कहा कि सवा सौ करोड़ की आबादी में सौ करोड़ लोगों के खून में भ्रष्टाचार है। ओमप्रकाश राजभर हमीरपुर के जिला मुख्यालय में एक जन भागीदारी आंदोलन मंच सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। जहां यह सम्मेलन पिछड़ा वर्ग व दलितों के लिए आयोजित किया गया था।

ओम प्रकाश राजभर ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश और केरल की तुलना में अपराध कम हैं। राजभर ने आगे कहा कि 125 करोड़ की आबादी में 100 करोड़ लोगों के खून में भ्रष्टाचार है। इसे सुधारने में काफी समय लगेगा। वाराणसी फ्लाईओवर हादसे में राजभर ने कहा कि मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और सीएम योगी वे खुद वहां पहुंचकर कार्रवाई की। वहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के जरूरी दस्तावेज से हुआ बड़ा खिलवाड़, सीएम योगी ने तुरंत दो अफसरों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

सीएम योगी को ले डूबेंगे ये लोग-

राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं। दरअसल सीएम कार्यालय के पंचम तल पर कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो उनके आस-पास रहते हैं। सीएम योगी उन्हीं की सलाह पर ही काम करते हैं। ये अधिकारी जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती को ले डूबे, ठीक उसी तरह से लोग सीएम योगी को भी ले डूबेंगे और उनका पूरा काम बिगाड़ देंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप