लखनऊ

UP Bhulekh : अब खुद ही अपने मोबाइल से ऐसे निकालें खसरा-खतौनी और जमीन का नक्शा

- बहुत ही आसान है up bhulekh khasra-khatauni और naksha निकालना- तहसील-कचहरी में चक्कर लगाने के झंझट से मुक्ति, घर बैठें निकालें जमीन की डिटेल- वेब आधारित भूमि दस्तावेज प्रणाली 2 मई 2016 से प्रारंभ हुई थी, जिसे प्रदेश की सभी तहसीलों में लागू कर दिया गया है
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 1:12 PM IST
up_bhulekh.jpg
ऑनलाइन तरीके से आप खुद ही UP Bhulekh खसरा-खतौनी, मैप निकाल सकते हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. सरकार लगभग हर सरकारी काम को पेपरलेस यानी ऑनलाइन (Online) कर रही है। इससे जहां लोगों को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं, ऑनलाइन होने की वजह से पूरी पारदर्शिता भी रहती है। ऐसा ही एक काम है जमीन की खसरा-खतौनी (Khasra Khatauni) निकलवाना। अब जमीन की खसरा-खतौनी या जमीन का नक्शा (MAP) निकलवाने के लिए आपको तहसील, कचहरी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन तरीके से खसरा खतौनी निकलवा सकते हैं। किस तरह से ऑनलाइन तरीके से आप खुद ही UP Bhulekh खसरा-खतौनी, मैप निकाल सकते हैं। इस बारे में बता रहे हैं सुलतानपुर जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन। उनसे बात की पत्रिका संवाददाता राम सुमिरन मिश्र ने...

सुलतानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जहां पर कोई भी व्यक्ति घर बैठ कर अपने मोबाइल, लैपटॉप का उपयोग करके ऑनलाइन ही भूलेख का खसरा-खतौनी, नक्शा या शजरा निकाल सकता है। वेब आधारित भूमि दस्तावेज प्रणाली 2 मई 2016 से प्रारंभ हुई थी, जिसे प्रदेश की समस्त तहसीलों में लागू कर दिया गया है।


आपके पास हैं तीन विकल्प
मुख्य राजस्व अधिकारी शमसाद हुसैन ने बताया कि अगर आप को अपनी जमीन से संबंधित कोई कागजात (खसरा-खतौनी, नक्शा) चाहिए। और आप तहसील व कचहरी में लगने वाले समय और पैसे को बचाना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प है। पहला, आप खुद ही अपने मोबाइल से उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की संबंधी वेबसाइट पर जाकर खसरा-खतौनी निकाल सकते हैं। दूसरा नजदीकी जनसुविधा केंद्र में जाकर कुछ पैसे देकर इसे निकलवा सकते हैं। नहीं तो फिर तहसील-कचहरी निकलवा लें।

ऐसे निकालें खसरा-खतौनी
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की वेबसाइट (http://upbhulekh.gov.in/) पर जाएं। वहां आपको भूलेख (खतौनी), भूलेख (खसरा), भूलेख (नक्शा-शजरा) आदि के विक्लप दिखेंगे। आपको जो जरूरत है, उस पर क्लिक करें। सावधानी पूर्वक डिटेल भरें। आप आसानी से मनचाहे डॉक्यूमेंट्स की डिटेल पा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप विभाग को Mail: bhulekh-up@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All