31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब घर बैठे बनवायें आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, यह है पूरी प्रोसेस और जरूरी डाक्यूमेंट्स

- Income Caste और Residence Certificate बनवाने के लिए अब तहसील के चक्कर काटने की जरूरत नहीं- आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब घर बैठे करें Online Apply- सुलतानपुर के जिला भूलेख अधिकारी रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि घर बैठे कैसे बनवाएं जरूरी प्रमाण पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 11 Nov 2020, 12:39 PM IST

ceritificate.jpg

भूलेख अधिकारी उपाध्याय ने बताया कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आप राज्य सरकार की वेबसाइट e-sathi पर जाएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. सरकारी सेवाओं व सुविधाओं (Government Services) का लाभ लेने के लिए हर किसी को आय प्रमाण पत्र (Income Certificate), जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)जरूरी होता है। पहले इसे बनवाने में लम्बी प्रक्रिया होती थी, लेकिन अब ऑनलाइन (Online Apply) तरीके से इसे घर बैठे आसानी से बनवाया जा सकता है। आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनवाया जा सकता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं सुलतानपुर के जिला भूलेख अधिकारी (Land record officer) रवींद्र उपाध्याय।

एलआरओ रवीन्द्र उपाध्याय ने बताया कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाना सबके लिए बहुत आवश्यक है। यह वह दस्तावेज है जिसकी हमें किसी भी सरकारी या गैर सरकारी कार्य में जरूरत होती है। सरकार अलग-अलग जातियों के लिए काफी तरह की योजनाएं लेकर आती है। इनका लाभ लेने के लिए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। पहले यह लंबी प्रक्रिया था, लेकिन अब य, निवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। बहुत ही सरल तरीके से बनवाया जाता है।

भूलेख अधिकारी उपाध्याय ने बताया कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आप राज्य सरकार की वेबसाइट e-sathi पर जाएं। यहां आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण (New user Register) का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर रजिस्टर कराएं। उसके बाद दिए गये Login पैनल पर click कर लॉग इन कर सकते है। इसके बाद आपके सामने फॉर्म भरने का विकल्प मिल होगा।

यह भी पढ़ें : Kisan Credit Card : ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, बिना गारंटी मिलेगा 1.60 लाख रुपये का लोन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली का बिल, राशन कार्ड की फोटोकॉपी) स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, यदि आवेदनकर्ता किसी सरकारी नौकरी में है तो उसे वेतन भोगी होने की स्थिति में पे स्लिप (वेतन प्रमाण पत्र ) और पासपोर्ट साइज़ फोटो आवश्यक होती है। इन प्रमाण पत्रों के बिना किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है।

आय प्रमाणपत्र
- आवेदक की फोटो
- 10 रुपए के स्टाम्प पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र (प्रारूप के लिए क्लिक करें)
- राशन कार्ड की छाया प्रति
- वेतन भोगी होने की दशा में पे स्लिप

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवाएं वृद्धा पेंशन, हर महीने मिलते हैं तय रुपए, जानें- बनवाने की पूरी प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जाति प्रमाणपत्र
- आवेदक की फोटो
- 10 रुपए के स्टाम्प पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र ( प्रारूप के लिए क्लिक करें)
- पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की छाया प्रति

निवास प्रमाणपत्र
- आवेदक की फोटो
- 10 रुपए के स्टाम्प पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र ( प्रारूप के लिए क्लिक करें)
- राशन कार्ड की छाया प्रति/बिजली का बिल
- वोटर पहचान पत्र की छाया प्रति
- यदि शिक्षा प्राप्त कर रहा है तो शैक्षणिक प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें : Driving License बनवाने वालों के लिए आई अच्छी खबर, परिवहन विभाग ने किया बड़ा ऐलान

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश