31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Driving License बनवाने वालों के लिए आई अच्छी खबर, परिवहन विभाग ने किया बड़ा ऐलान

- उत्तर प्रदेश में अब और आसान होगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की तेज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 10 Nov 2020, 12:01 PM IST

driving_licence.jpg

परिवहन कार्यालयों में अब हर दिन 300 लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट कराए जाएंगे, वहीं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रोजाना 225 आवेदकों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। परिवहन कार्यालयों में अब हर दिन 300 लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट कराए जाएंगे, वहीं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रोजाना 225 आवेदकों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल, यह व्यवस्था लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा के परिवहन कार्यालयों में शुरू की गई है। कोरोना संकट के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस बनने की सभी प्रक्रिया रोक दी गई थी। अनलॉक में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया तो शुरू हुई, लेकिन रफ्तार धीमी रही। अब एक फिर से डीएल बनवाने की प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि जनहित गारंटी अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की 24 सेवाएं शामिल की गई हैं। ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहनों व कॉमर्शियल वाहनों के पंजीकरण की नई व्यवस्था लागू हो गई है। इसके तहत डीलरों के सामने अब वाहनों के पंजीयन के लिए मूल दस्तावेज आरटीओ ऑफिस तक पहुंचाने की बाध्यता नहीं होगी। डीलर्स अब वाहनों से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन ही परिवहन कार्यलयों में भेज सकेंगे। सत्यापित होने के बाद उन्हें वाहनों का पंजीकरण नंबर मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवाएं वृद्धा पेंशन, हर महीने मिलते हैं तय रुपए, जानें- बनवाने की पूरी प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स