लखनऊ

20 मई से दूरदर्शन और यूट्यूब पर शुरू होगी ऑनलाइन क्लास, जारी आदेश में पोस्ट कोविड शिक्षकों को लेकर कही यह बात

Online Classes for Government School-उत्तर प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो जाएंगी। योगी सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2021, 9:19 AM IST
20 मई से दूरदर्शन और यूट्यूब पर शुरू होगी ऑनलाइन क्लास, जारी आदेश में पोस्ट कोविड शिक्षकों को लेकर कही यह बात
20 मई से दूरदर्शन और यूट्यूब पर शुरू होगी ऑनलाइन क्लास, जारी आदेश में पोस्ट कोविड शिक्षकों को लेकर कही यह बात

लखनऊ.Online Classes for Government School. उत्तर प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो जाएंगी। योगी सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूलों में 20 मई से वर्चुअल माध्यम से पढ़ाई होगी। सरकारी स्कूलों में दूरदर्शन, यूट्यूब चैनल, ई ज्ञान गंगा और स्वंय प्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान ऐसी व्यवस्था रहेगी कि जिन शिक्षकों को पोस्ट कोविड से राहत मिली है और वह आइसोलेशन में हैं, उन्हें ऑनलाइन क्लास के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। वर्क फ्रॉम होम में क्लास लेने वाले शिक्षकों संबंधी निर्णय प्रधानाध्यापक/सक्षम अधिकारी करेंगे।विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने सभी माध्यमिक परिषद के स्कूलों को आदेश जारी किया है।

पढ़ाई का बड़ा नुकसान

प्रदेश सरकार ने 20 मई तक सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश जारी किए थे। ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद कर दी गई थीं। इससे पढ़ाई का बड़ा नुकसान हो रहा था क्योंकि तमाम छात्रों का कोर्स अधर में अटका पड़ा था। अब शासन ने 20 मई से सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने पर जोर दिया है।

50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अपडेट सिलेबस को लेकर 3बोर्ड ऑफ स्टडीज की ऑनलाइन मीटिंग होनी है।सभी कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम होगा। 50 फीसदी स्टाफ घर पर रहेगा, लेकिन वह ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे ताकि किसी आवश्यक कार्य के लिए उनको बुलाया जा सके।

Published on: