30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Board 10th result 2021: CBSE दसवीं का रिजल्ट 20 जून को, जानिये कैसे मिलेंगे अंक

CBSE Board 10th Results 2021: सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा परिणाम को इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर जारी किया गया जाएगा। वहीं जिन छात्रों को प्राप्त अंकों में आपत्ति होगी, उन्हें सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 2 May 2021, 9:26 AM IST

CBSE Board 10th result 2021: CBSE दसवीं का रिजल्ट 20 जून को, जानिये कैसे मिलेंगे अंक

CBSE Board 10th result 2021: CBSE दसवीं का रिजल्ट 20 जून को, जानिये कैसे मिलेंगे अंक

लखनऊ. (CBSE Board 10th Results) सीबीएसई बोर्ड दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 20 जून को जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिस जारी करके दी है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक सीबीएसी बोर्ड ने रद्द परीक्षाओं के लिए अंक निर्धारित करने की नीति घोषित की है। जिसमें स्कूल आठ सदस्यीय परिणाम समितियों का गठन पांच मई तक करेंगे। हर स्कूल के अंक वितरण के प्रावधान के साथ ही संबंधित दस्तावेजों को 10 मई तक अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे में जो परीक्षार्थी साल भर टेस्ट में उपस्थित नहीं हुए, उनके लिए स्कूल 15 मई तक ऑनलाइन या टेलीफोन पर आकलन करेंगे और उन्हें 25 मई तक परिणाम को अंतिम रूप देना होगा। संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई को 11 जून तक अंक सौंपे जाने हैं और 20 जून तक सीबीएसई परीक्षा परिणाम (CBSE 10th Board Result 2021) घोषित कर दिए जाएंगे।

जिन छात्रों को होगी आपत्ति, उन्हें मिलेगा परीक्षा देने का मौका

आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सीबीएसई ने 14 अप्रैल को 10वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसिल कर दिए थे। पहले सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम 2021 को 4 मई से 7 जून 2021 तक आयोजित किया जाना था। लेकिन अब सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा परिणाम को इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर जारी किया गया जाएगा। वहीं जिन छात्रों को प्राप्त अंकों में आपत्ति होगी, उन्हें सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

जानिये कैसे मिलेगा अंक

- 10वीं क्लास के छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा तैयार।

- छात्रों को हर विषय के लिए ज्यादा से ज्यादा 100 अंकों का किया जाएगा मूल्यांकन।

- इसमें 20 अंक इनटरनल असेसमेंट मौजूदा पॉलिसी के आधार पर होगा, जबकि बाकी बचे 80 नंबर नए तरीके से तैयार की गई पॉलिसी के आधार पर मिलेंगे।

- सीबीएसई 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के 80 नंबरों को तीन भागों में बांटा गया। इनमें यूनिट टेस्ट के 10 अंक, अर्धवार्षिक या मध्यावधि परीक्षा (Half Yearly/Mid Term) के 30 अंक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के 20 अंक होंगे।

- स्कूल 25 मई तक परिणामों को देंगे अंतिम रूप और 5 जून तक बोर्ड में होंगे जमा।

- आंतरिक मूल्यांकन के अंक (20 अंकों में से) 11 जून तक करने होंगे जमा।

- सारे प्रोसेस के बाद सीबीएसई 20 जून को 10वीं कक्षा का परिणाम करेगा घोषित।

- जो छात्र स्कूलों द्वारा इंटरनल असेसमेंट प्रोसेस के माध्यम से मिले नंबरों से नहीं होंगे खुश, तो उन्हें एग्जाम देकर अंक हासिल करने का दिया जाएगा मौका।

सीबीएसई बोर्ड से जुड़े नोटिफिकेशन यहां चेक करें लिंक

यह भी पढ़ें: UP Police SI और ASI भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, नया नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन करें आवेदन