लखनऊ

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए न लगाए आरटीओ के चक्कर, घर बैठे लगेगी नंबर प्लेट

अब आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अपने घर पर बैठकर लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर आप एंड्रॉयड फोन यूजर हैं तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर BookmyHSRP ऐप को डाउनलोड करना होगा, वहीं अगर आप आईफोन यूजर है तो आपको आईफोन के स्टोर पर जाकर आईओएस एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद आप नंबर प्लेट के संबंध में रजिस्ट्रेशन ऑर्डर कैंसिल, रिफंड आदि ऑप्शन को चुन सकते हैं। ऐप की मदद से आप अपनी गाड़ी के नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

2 min read
Dec 20, 2021
high_1.jpg

लखनऊ. सरकार ने वर्ष 2019 से पहले के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का नियम तैयार किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही है। लेकिन लोगों को यह नंबर प्लेट लगवाने के लिए आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं या फिर दलाल का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब आपको आपके घर पर आसानी से मिल जाएगी।

एप करना होगा डाउनलोड

अब आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अपने घर पर बैठकर लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर आप एंड्रॉयड फोन यूजर हैं तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर BookmyHSRP ऐप को डाउनलोड करना होगा, वहीं अगर आप आईफोन यूजर है तो आपको आईफोन के स्टोर पर जाकर आईओएस एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद आप नंबर प्लेट के संबंध में रजिस्ट्रेशन ऑर्डर कैंसिल, रिफंड आदि ऑप्शन को चुन सकते हैं। ऐप की मदद से आप अपनी गाड़ी के नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

हुआ है करार

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए कार एंड बाइक सर्विस एग्रीगेटर रास्ता ऑटोटेक ने BookmyHSRP से करार किया है। शुरुआती दौर में उत्तर प्रदेश दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की डिलीवरी सुविधा शुरू की जाएगी जिससे अब ग्राहक घर बैठे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अपनी गाड़ी पर लगवा सकते हैं।

सरकार ने किया अनिवार्य

परिवहन मंत्रालय ने 2019 से पहले के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगवाना अनिवार्य कर दिया है। अगर निर्धारित समय के अंदर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई गई तो आरटीओ द्वारा गाड़ी का चालान किया जाएगा। इस चालान से बचने के लिए लोग अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा रहे हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आरटीओ कार्यालय पर मारामार है ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है लेकिन अब जब यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है तो काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।

Published on:
20 Dec 2021 03:31 pm