लखनऊ

UP Legislature Monsoon Session forth day : यूपी विधानमंडल में गूंजी सिर्फ महिलाओं की आवाज, बना इतिहास

UP Legislature Monsoon Session forth day उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र का चौथा दिन इतिहास में यादगार दिन के रुप में दर्ज हो गया है। गुरुवार का दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में सिर्फ महिलाओं के नाम रहा। सदन में गुरुवार को 53 महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। 22 सितम्बर का दिन महिला सदस्यों को समर्पित किया गया।  

3 min read
Sep 22, 2022
UP Legislature Monsoon Session forth day : यूपी विधानमंडल में गूंजी सिर्फ महिलाओं की आवाज, बना इतिहास

उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र का चौथा दिन कुछ खास था। गुरुवार का दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में सिर्फ महिलाओं के नाम रहा। गुरुवार के दिन सदन में सिर्फ महिला सदस्यों ने ही सवाल पूछे और सदन की कार्रवाई में खास भूमिका निभाई। सदन में गुरुवार को 53 महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। 22 सितम्बर का दिन महिला सदस्यों को समर्पित किया गया। मानसून सत्र में 22 सितंबर का दिन इतिहास में यादगार दिन के रुप में दर्ज हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में नारी शक्ति का अद्भुत नजारा देख कर गदगद हुए। मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कहाकि, हमें बेहद प्रसन्नता है कि सदन में आज सभी लोग नारी शक्ति को देख रहे हैं। सभी महिला जनप्रतिनिधियों को मेरी बधाई। सभी सदस्यों को उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक दिन की बधाई। आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज सदन का दिन महिलाओं के नाम है।

काफी पहले ही हो जाना चाहिए था यह काम - मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मां के समान किसी के पास भी कोई छाया सहारा नहीं है। मां के प्रति यह भाव हर नागरिक में होना चाहिए। प्रदेश के सदन में नारी सम्मान का यह काम काफी पहले ही हो जाना चाहिए था। आज तो सदन में नारी शक्ति अद्भुत नजारा देखने का हमको भी मौका मिला है।

झांसी की रानी पर पूरा यूपी करता है गर्व

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत में महिला-पुरुष दोनों को समान अधिकार है। हम सभी को पता है कि मातृ शक्ति से सब कुछ संभव है। देश की आजादी के बाद महिलाओं के हक में काम हुए। झांसी की रानी पर पूरा उत्तर प्रदेश गर्व करता है। सीएम योगी ने कहा कि, राज्य सरकार भी मातृशक्ति पर कई कार्यक्रम चला रही है।

एक पूरा सत्र भी कम - अखिलेश यादव

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे देश में महिलाएं अहम पदों पर रही हैं। आज उनके साथ अपराध हो रहे हैं। सरकार को इस पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। महिलाओं ने आजादी की लड़ाई मजबूत की और हर क्षेत्र में योगदान दिया है। महिलाओं के लिए सिर्फ एक ही दिन काफी नहीं है बल्कि उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक पूरा सत्र भी कम है।

150 महिलाओं को दिया गया न्यौता

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे दिन को खास बनाने के लिए 150 महिलाओं को विधान भवन में आमंत्रित किया गया । इन महिला विधायकों को सुनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने केजीएमयू से महिला डाक्टर, एकेटीयू से महिला शिक्षक तथा प्रदेश के विधि विश्वविद्यालयों से कानून की पढ़ाई करने वाली महिलाओं को सदन में आमंत्रित किया है। इन सभी महिलाओं को विधानसभा मंडप की दर्शक दीर्घा में बैठाया गया है।

कुल महिला विधायक

यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में सदन में कुल 47 महिलाएं पहुंची हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा की 29 समाजवादी पार्टी की 14 कांग्रेस की एक और अपना दल सोनेलाल की तीन महिला महिला विधायक हैं। वैसे तो यूपी विधानमंडल में इस बार कुल 53 महिला विधायक हैं। जिनमें विधानसभा की 47 और विधान परिषद की 6 महिला सदस्य हैं।

कभी भी मौका नहीं मिला

यूपी विधानसभा इतिहास में अब तक विधानसभा में 28 नेता विरोधी दल बनाए जा चुके हैं। विधान परिषद में 20 नेता विरोधी दल बने। अब तक विधानसभा के 18 स्पीकर बनाए जा चुके हैं। और विधान परिषद में भी 13 सभापति हुए। पर आज तक किसी भी महिला ने इन सभी पदों की जिम्मेदारी निभाने का मौका नहीं मिला।

Published on:
22 Sept 2022 04:42 pm
Also Read
View All