लखनऊ

‘कांग्रेस ने बैठक में आपकी औकात नाप दी’, ओपी राजभर बोले- सपा को चाय पिलाया, और कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा

SP Congress Alliance: ओम प्रकाश राजभर ने सपा-कांग्रेस की पहली बैठक को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवपाल के साथ रहने से अखिलेश दिल्ली के अपने 'मतलबी दोस्तों' के 'तीन-तिकड़म' से बच सकते हैं। राजभर ने शिवपाल के खेमे के करीब 45 विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि कहीं चच्चू ही अगला सियासी धमाका न कर दें और पासा न पलट दें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 9:45 AM IST
OP Rajbhar
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना (PC IANS)

Uttar Pradesh Politic News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू हुई बातचीत पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस के साथ पहली बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने सपा नेताओं को 20 मिनट में चाय पिलाई, एक पत्र थमाया और कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। राजभर ने इस बैठक को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सपा में शिवपाल यादव की भूमिका और उनके खेमे के विधायकों को लेकर भी सवाल उठाए।

'कांग्रेस ने पहली ही बैठक में आपकी औकात नाप दी'

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि सुने हैं कि कांग्रेस वाले पहली ही बैठक में आप लोगों की औकात नाप दिये है, उन्होंने दिल्ली में हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रमोद जी के आवास पर आप लोगों के साथ ठीक-ठाक 'आमोद-प्रमोद' हो गया! ना प्रियंका जी ने दिलचस्पी दिखाई, न वेणुगोपाल ही रिस्पॉन्स दिये। और तो और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के जरिए आपको लंबा चिट्ठा भी थमा दिया गया।

राजभर ने आगे कहा कि 20 मिनट में चाय पिलाया, लेटर थमाया और नमस्ते करते हुए कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। आपके 'लाइजनर चाचा' भी लजा गये बेचारे।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
24 Nov 2026, 9:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी और प्रियंका भी नहीं बदल सके यूपी में कांग्रेस की किस्मत, सिर्फ 2 सीटों पर सिमटी पार्टी, आखिर क्यों खोता गया जनाधार?

कहीं करमा की थाप तो कहीं चकरी की धमक, लखनऊ में दिखा पूरे हिंदुस्तान की जनजातीय संस्कृति का रंग

11 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, 2100 ड्रोन आसमान में रचेंगे शिव की दिव्य छटा; देव दीपावली पर दिखेगा अद्भुत नजारा

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव: ओवैसी और कांग्रेस को अखिलेश यादव हल्के में लें या नहीं? सपा के सामने क्या हैं चुनौतियां?

अखिलेश यादव के बयान पर AAP विधायक अनिल झा की सलाह: बोले- ‘विपक्ष राम-राम या राधे-राधे पर नहीं, जनहित के मुद्दों पर भाजपा से लड़े’