लखनऊ

अखिलेश यादव के दूत ‘OP राजभर’ से नहीं मिलेंगे ‘आजम खान’, शिवपाल यादव ने पुराना Video शेयर..

सीतापुर जेल में बंद सपा विधायक आजम खान से मुलाकात करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के आवेदन पत्र को सोमवार को कैंसिल कर दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2022, 2:49 PM IST
Minister Anl Rajbhar on OP Rajbhar
Minister Anl Rajbhar on OP Rajbhar

उत्तर प्रदेश में सियासी तापमान में बढ़ते मुस्लिमों के अलग रुख को भाँपने के लिए अखिलेश यादव ने ओप राजभर को आजम खान से मिलने भेजा था। इसी को लेकर आजम से मुलाकात की अर्जी दी जेल प्रशासन को दी गई थी। जिसे स्वीकार नहीं किया गया है। अब माना जा रहा है कि ईद के बाद जेल में आजम खान से राजभर की मुलाकात हो सकती है। उधर शिवपाल ने आजम का एक वीडियो शेयर अपनी नजदीकियों के बारे में कहा है।


क्या बोले राजभर
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने मुलाकात का आवेदन किया था। लेकिन इस संबंध में जानकारी मिली कि उनका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब ईद के बाद ही दोनों की मुलाकात संभव है। ओपी राजभर ने इस मामले में कहा है कि हमने उनके वकील से बात की है। वकील ने कहा कि हम बात करके उनसे बताएंगे। हमको जिससे कहा जाएगा वही आजम से जाकर मिल सकता है। हम तो पीएम देश भी मिल सकते हैं वो देश के प्रधानमंत्री हैं तो हम क्यों नहीं उनसे मिल सकते हैं। हम सबसे मिल सकते हैं।

कैसे चला गया प्रतिनिधि मंडल
सपा के प्रतिनिधि मंडल के आजम खान के मिलने से इनकार करने पर ओपी राजभर ने कहा है कि जब अखिलेश यादव ने किसी को भेजा ही नहीं तो कैसे प्रतिनिधि मंडल चला गया।

कौन-कौन मिलने गया
इससे पहले सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी सपा नेता आजम खान से मुलाकात की थी। इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने भी मुलाकात की थी। इसके बाद सपा का एक प्रतिनिधि मंडल जेल में आजम खान से मिलने गया लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया।

शिवपाल ने शेयर किया वीडियो
इस बीच सपा विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने आजम खान को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें आजम खान का एक वीडियो भी शेयर है। इस ट्वीट में उन्होंने आजम खान का ही एक बोलते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्वीट में शिवपाल यादव ने लिखा है, "अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है! मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा। शेयर किए गए वीडियो में आजम खान बोलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वे बोल रहे हैं, "शिक्षा के मैदान में मैंने जो काम किए हैं, मैं खुद कहना चाहता हूं कि पिछले सौ साल में शायद ही किसी गली में रहने वाले शख्स ने किए हों। जो कल भी गली में रहता था और आज भी गली में रहता है और आगे भी वहीं रहने का इरादा रखता है।

आजम ने जौहर विवि को लेकर कही ये बात
आजम खान वीडियो में बोल रहे हैं, "मेरे बच्चों के भी स्कूल हैं और बच्चियों के भी स्कूल हैं। एक बहुत बड़ा विश्वविद्यालय बनाया है और एक मेडिकल इंस्टीट्यूट ऐसा बनाया है जिसपर पूरा राष्ट्र गर्व करेगा। ये भी कहना चाहता हूं कि अगले पांच सालों में जौहर विश्वविद्यालय एशिया का सबसे शानदार विश्वविद्यालय होगा। ये केवल एक घर वालों के लिए नहीं है या केवल एक जाति वालों के लिए नहीं है। शिक्षा के मंदिर में किसी जाति और धर्म की ज्योति नहीं जलाई जा सकती है। मेरे बच्चों और बच्चियों के स्कूल ऐसे हैं, जिनपर मैं सोचता हूं तो फक्र करता हूं।

Updated on:
2 May 2022, 2:49 PM IST
Published on: