8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में बैंक के छुट्टियों की लिस्ट जारी: जल्दी से निकाल लो पैसा, 11 दिन तक Bank बंद रहेंगे

भारत में इस महीने कई अलग अलग राज्यों मे प्रमुख पर्व, जयंती और त्योहारों के पड़ने की वजह से मई में बैंकों में 11 दिन कामकाज नहीं होगा। वहीं मई महीने की शुरुआत ही छुट्‌टी से हो रही है। यानी एक मई को रविवार है। वहीं कब से होंगी स्कूलों और कब कब बैंक बंद रहेंगे देखें लिस्ट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 2 May 2022, 3:16 PM IST

Bank Clossed in May Month

Bank Clossed in May Month

देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। जबकि देश भर में छुट्टियों के लिए लोग काफी इंतज़ार करते हैं। वहीं गर्मियों की छुट्टियों में तो लोग मौज करने के मूड में हैं। जबकि बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों की तारीख भी तेजी से बढ़ी है। वहीं इस बार गर्मी के सीजन में लगभग 21 मई से सभी स्कूल बंद हो रहे हैं।

West Bengal Hollyday 7 मई तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारत के राज्य पश्चिम बंगाल में 7 से 9 मई तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 7 मई को दूसरा शनिवार और 8 मई को रविवार है। इसके अलावा 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन पर भी बैंक बंद रहेंगे।


1 मई रव‍िवार सभी जगह
2 मई रमजान ईद/ईद उल फितर केरल
3 मई परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद-यूआई-फित्रा)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीया केरल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद
7 मई दूसरा शनिवार सभी जगह
8 मई रविवार सभी जगह
9 मई रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन पश्चिम बंगाल
15 मई रविवार सभी जगह
16 मई बुद्ध पूर्णिमा त्रिपुरा, बेलापुर, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नई दिल्ली
22 मई रविवार सभी जगह
28 मई चौथा शनिवार सभी जगह
29 मई रविवार सभी जगह

21 मई से हो रही हैं स्कूल की छुट्टियाँ

वर्ष 2022 में ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक रहेगा। मतलब गर्मियों की छुट्टियां 21 मई से शुरू हो जाएंगी और पूरे 41 दिन स्कूल बंद रहेगा। 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी फिर 1 जुलाई से स्कूल सुबह आठ बजे से खुल जाएगा और दोपहर दो बजे तक शिक्षण कार्य होगा।

यह भी पढे: गोरखनाथ पर हमला करने वाले मुर्तजा को ISI ने नेपाल से भिजवाए थे लाखों रु, ATS ने किया खुलासा