लखनऊ

‘ओपी राजभर दलित विरोधी रहे हैं’, ओवैसी के बयान पर सपा नेता का पलटवार, बोले- BJP सरकार में दलितों का अपमान हुआ

Uttar Pradesh News: आगरा में अखिलेश यादव के पीडीए सम्मेलन से पहले ओपी राजभर ने रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग की। इस पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने पलटवार करते हुए राजभर को दलित विरोधी बताया और भाजपा सरकार पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 12:07 PM IST
UP News
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद (Photo ANI)

PDA Conference: उत्तर प्रदेश में दलित सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में होने वाले पीडीए सम्मेलन से पहले प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की। वहीं, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें दलित विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी दलितों का अपमान करने और उन पर अत्याचार करने वालों का साथ देने का आरोप लगाया।

खबर अपडेट हो रही है....

Updated on:
15 Nov 2026, 12:07 PM IST
Published on: