लखनऊ

बीजेपी को घेरने की तैयारी: विपक्ष ने दिया नया नारा, यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस के बाहर शनिवार सुबह लगा एक पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- 'यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।' इस पोस्टर को खुद सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने लगवाया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2022, 11:59 AM IST
opposition_gave_new_slogan_up_bihar_modi_government_went.jpg

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगा है। ये पोस्टर चर्चा का विषय इसलिए बन गया क्योंकि इसमें नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है, 'यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।' इस पोस्टर को खुद सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने लगवाया है। जिसके बाद से ही पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करने का दौर जारी है। बता दें कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार से अलग होने के बाद से ही विपक्ष के गोलबंदी को लेकर चर्चाएं है। वहीं कयासों का दौर तब और तेज हो गया, जब पिछले दिनों मंगलवार को नीतीश कुमार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान वहां अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

IMAGE CREDIT: Ritesh Singh

नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के साथ आने की चर्चा तेज

उधर, इस मुलाकात के बाद अब सीएम नीतीश कुमार के साथ अखिलेश यादव की भी चर्चा पीएम पद को लेकर होने लगी है। माना ये भी जाने लगा है कि यदि अब विपक्षी दलों का कोई गठबंधन बनता है तो उसमें नीतीश कुमार के साथ अखिलेश यादव भी होंगे। वहीं अब सपा ऑफिस के बाहर लगाया गया पोस्टर भी यही संकेत दे रहा है। जिसमें लिखा है, 'यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।' वायरल पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव ने कही थी ये बात

आपकों बता दें कि बीते दिनों ही अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि नीतीश कुमार ने लगातार बिहार में सालों से काम किया है। उन्होंने समूह का काम किया। साइकिल बांटने का काम किया। अपने संसाधनों की मदद से बिहार को आगे ले जाने के लिए जो करना चाहिए था वो सीएम नीतीश कुमार ने किया।

Published on: