पाकिस्‍तान से आई लड़की ने थामा लखनऊ के लड़के का हाथ, सुषमा स्‍वराज के लिए कही ये बात
लखनऊ. कहते हैं अगर मोहब्बत सच्ची हो तो उसे एक करने में पूरी कायनात लग जाती है अौर जुदा करने वालों की रूह कांप उड़ती है। एेसी ही एक प्यार की मिसाल पेश की है लखनऊ निवासी 27 वर्षीय नकी अली खान और कराची की 24 वर्षीय सबाहत फातिमा ने। दोनों का दो साल पहले निकाह होने वाला था, लेकिन सीमा पर जारी तनाव की वजह से फातिमा को वीजा नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उसने पिछले साल जुलाई में ट्विटर के माध्यम से सुषमा स्वराज से मदद मांगी। वहीं सुषमा स्वराज ने दोनों की शादी में बहुत ही अहम भूमिका निभाई।
ये था पूरा मामला
दरअसल पाकिस्तान के कराची में रहने वाली 24 साल की सबाहत फातिमा और उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले नकी अली खान की शादी तय हुई थी। दोनों परिवार बंटवारे के वक्त अलग हो गए थे, वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सबाहत फातिमा को भारत आने का वीजा नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद उसने पिछले साल जुलाई में ट्विटर के माध्यम से सुषमा स्वराज से मदद मांगी। फातिमा की दिक्कतों को देखते हुए विदेश मंत्री मदद के लिए आगे आईं और वीजा की समस्या का समाधान किया।
यह भी पढ़ें- 40 साल के दरिंदे ने 3 साल की मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना काम , राज खुला तो लोगों को नहीं हुआ यकीन
वहीं पिछले शुक्रवार को नकी अौर फातिमा का निकाह संपन्न हुआ अौर शनिवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया। दोनों ही इस निकाह पर बेहद खुश नजर आए। शादी के बाद नकी और सबाहत ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया है। नकी को उम्मीद है कि उनकी दुल्हन को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी।