Pawan Singh भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चाएं है कि पवन सिंह व अक्षरा सिंह में पहले काफी करीबियां थी लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई जिसके बाद से लगातार दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते हैं। इनकी टकरार को इनके गानों में भी दर्शक महसूस करते हैं। वहीं बीते दिनों खेसारी लाल यादव व पवन सिंह के बीच भी टकरार हो गई थी जिसके बाद माहौल काफी गर्म हो गया था। दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद के बाद भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी बयान दिया था।

लखनऊ. Pawan Singh भोजपुरी स्टारों के बीच में चल ही रार किसी से छिपी नहीं है अब भोजपुरी सुपर स्टार के बीच की लड़ाई उनके काम में भे देखी जा रही है। अपने गानों के माध्यम से स्टार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। पिछले कुछ समय से भोजपुरी अदाकारा व संगीतकार अक्षरा ने कई सुपर हिट गाने दिये हैं। इनके गानों को भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उनकी टकरार से जोड़ के देखा जा रहा है। वहीं नए साल की शुरूआत में पवन सिंह ने एक गाना रिलीज किया है इस गाने को लेकर भी चर्चाएं है कि पवन सिंह ने अपने गाने के माध्य से अक्षरा सिह व भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल पर निशाना साधा है। गाने में कई जिलों का जिक्र किया गया है जिन जिलों को गानों में जिक्र है इन जिलों से कलाकार सम्बंध रखते हैं। ऐसे में गाने के कलाकारों के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। आप को बताते चले कि खेसारी लाल यादव छपरा, अक्षरा पटना की रहने वाली हैं।
ये हैं चर्चाएं
भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चाएं है कि पवन सिंह व अक्षरा सिंह में पहले काफी करीबियां थी लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई जिसके बाद से लगातार दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते हैं। इनकी टकरार को इनके गानों में भी दर्शक महसूस करते हैं। वहीं बीते दिनों खेसारी लाल यादव व पवन सिंह के बीच भी टकरार हो गई थी जिसके बाद माहौल काफी गर्म हो गया था। दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद के बाद भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी बयान दिया था।
निरहुआ ने किया था बचाव
बीते कुछ दिनो से भोजपुरी फिल्म जगत में पवन सिंह व खेसारी लाल यादव के विवाद की चर्चा हो रही है। इन दोनों स्टार का विवाद सार्वजनिक हो गया है। बीते दिनों निरहुआ यादव ने दोनों फिल्म अभिनेताओं के विवाद को लेकर कहा कि हम सभी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हम सभी कलाकार अक्सर पार्टी व अवॉर्ड फंक्शन में मिलते रहते हैं। दोनों के विवाद को लेकर बात करते हुए निरहुआ ने कहा कि खेसारी की आदत है कि वह जब भी पवन सिंह से मिलता है तो अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बताने लगता है। निरहुआ ने कहा कि जब मैंने खेसारी लाल के विवाद के बारे में बात की तो पवन सिंह ने कहा कि मैंने इतना काम करने के बावजूद अभी तक सिर्फ 3 बीएचके फ्लैट लिया है और खेसारी हर रोज बिल्डिंग पर बिल्डिंग खरीद रहा है यह सोच कर मेरा दिमाग खराब हो जाता है।
पवन के स्टेज से किया था इशारा
बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर टिप्पणी की थी इस दौरान पवन सिंह ने आपत्तिजनक इशारे भी किए थे। पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर इशारा करते हुए कहा था कि आज खेसारी लाल यादव जहां पर हैं वहां मैं बहुत पहले पहुंच चुका हूं। पलटवार करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा था कि मंच पर किसी भी अभिनेता को दारू पीकर नहीं आना चाहिए। कार्यक्रम में पवन सिंह के कमेंट के बाद खेसारी लाल यादव ने वीडियो जारी कर अपनी भड़ास निकाली थी। वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कहा कि स्टेज पर चढ़कर दारू पीकर इस तरह के इशारे करने वाले के बारे में समझा जा सकता है कि उसे किस तरह की शिक्षा मिली है। मैं तो शर्म से मर जाऊं मुझे स्टारडम दिखाने का शौक नहीं है। पवन सिंह को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा था कि पवन सिंह गोबर सिंह हो गए भगवान ने जवाब दी है इसका उन्हें सही प्रयोग करना चाहिए।