लखनऊ

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में गिरावट से पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Petrol Diesel Price: दिल्ली NCR और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं कि आज के ताजा रेट क्या हैं।

less than 1 minute read
Sep 17, 2024

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम मार्च 2024 के बाद से 20 फीसदी गिरकर 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती की संभावना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव से पहले ईंधन की कीमतों में बदलाव किए गए थे। आपको बता दें कि अप्रैल के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में 19 फीसदी की भारी गिरावट आई है। अब यह 72.48 डॉलर पर है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Latest Price) क्या हैं…

घर बैठे जान सकते हैं रेट

आपको बता दें कि ईंधन की कीमतों पर राज्य की सरकारें अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अन्य राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग होते हैं। आप SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। BPCL के कस्टमर है तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS करें और HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS करके पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर