लखनऊ

असद के साथी गुलाम की आखिरी तस्वीर क्यों हो रही वायरल, यूजर्स बोले- खत्म टाटा बाय बाय

Atiq Ahmad Son Encounter : यूपी STF ने बाइक पर हुलिया बदल कर भाग रहे असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2023, 4:33 PM IST
Atiq Ahmad Son Encounter news
असद अहमद

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को UP STF की टीम ने गुरुवार को मार गिराया है। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी थे, इन दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराए है।


पुलिस लगातार उनकी तलाश में जगह जगह पर दबिश दे रही थी। यूपी STF ने बाइक पर हुलिया बदल कर भाग रहे असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। असद बाइक चला रहा था। बाइक पर पीछे बैठा गुलाम ने STF पर गोली चला दी।


यूपी STF के 12 जवानों ने संभाला था मोर्चा
STF के चेतावनी के बाद भी असद और गुलाम नहीं माने। दोनों के पास ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वाल्थर पी-88 पिस्टल भी थी, जिससे लगातार 20 मिनट तक इन दोनों ने STF पर दनादन गोलियां बरसाईं। यूपी STF के 12 जवानों ने मोर्चा संभाला था।


42 राउंड की फायरिंग के बाद तीन गोलियां यूपी STF की बंदूकों से निकलीं और असद के साथ गुलाम का सीना चीर गई। एनकांउटर के दौरान ही गुलाम पैंट में पेशाब कर दिया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।


दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का था इनाम
असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी STF ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया, “अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच झांसी में हुए एनकाउंटर में दोनों की मौत हो गई।”

Updated on:
13 Apr 2023, 4:33 PM IST
Published on: